{"_id":"67d5c86899deeab3260e8060","slug":"flowers-were-showered-on-hindus-after-friday-prayers-etawa-news-c-216-1-etw1002-122743-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जुमे की नमाज के बाद हिंदुओं पर बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जुमे की नमाज के बाद हिंदुओं पर बरसाए फूल
विज्ञापन
हिन्दू समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
भरथना/जसवंतनगर। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस और हिंदू समुदाय के लोगों पर फूल बरसाए। सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए होली की बधाई दी।
जवाहर रोड स्थित बड़ी जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार की दोपहर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस अधिकारियों व हिंदू समाज के लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी। एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह में कहा कि क्षेत्र भर में होली के साथ साथ जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी और आपसी सौहार्द व भाईचारे की मिसाल दी।
सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी समसुल हसन आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से जसवंतनगर में होली के दिन जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन ने होली के कारण नमाज का समय बदलकर दोपहर दो बजे निर्धारित किया था। मोहल्ला लुधपुरा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद सईद अशरफी ने नमाज अदा कराई। गोले वाली मस्जिद में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी ने नमाज पढ़ाई। सराय खाम जामा मस्जिद में हमीदुल्ला ने नमाज अदा कराई। वहीं सैफई में भी होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्ती और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों धार्मिक आयोजन बिना किसी अव्यवस्था के पूरे हुए।