फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flowers of culture from 21 states blossomed on CSA soil.

Kanpur News: सीएसए की मिट्टी में खिले 21 राज्यों की संस्कृति के फूल

Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flowers of culture from 21 states blossomed on CSA soil.
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मिट्टी में कई राज्यों की संस्कृति, भाषा, रहन सहन के फूल खिल रहे हैं। यहां 2025-26 में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी में 21 राज्यों के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने दाखिला लिया है। उनकी बोल चाल भले ही अलग है, लेकिन कृषि के क्षेत्र में कुछ करने और किसानों की आय बढ़ाने का जज्बा भरा हुआ है। उनकी विविधता में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक मिलती है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में आईसीएआर के अखिल भारतीय कोटा के माध्यम से देशभर के मेधावी छात्रों को प्रवेश मिलता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के छात्र यहां पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी से न सिर्फ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि कृषि शिक्षा भी ज्यादा व्यावहारिक और व्यापक बन गई है। छात्र विभिन्न क्षेत्रों की मिट्टी, फसलों और कृषि चुनौतियों को अच्छी तरह से समझते हैं, जिसके बाद मिलकर बेहतर करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव के अनुसार, कुल 1558 छात्रों में से 1291 उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 267 छात्र अन्य राज्यों से हैं। बिहार से 75, राजस्थान से 74, तेलंगाना से 19, मध्य प्रदेश से 16, हरियाणा और उड़ीसा से 11-11, उत्तराखंड से 10, महाराष्ट्र से 9, आंध्र प्रदेश से 8, मणिपुर से 7, छत्तीसगढ़ से 6, झारखंड से 5, पंजाब, तमिलनाडु और मेघालय से 3-3, पश्चिम बंगाल और असम से 2-2 तथा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक से एक-एक छात्र अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed