फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flower business flourishes during wedding season, advance booking underway

Kanpur News: सहालग में महका फूलों का कारोबार, चल रही एडवांस बुकिंग

Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flower business flourishes during wedding season, advance booking underway
कानपुर देहात। सहालग का सीजन शुरू होते ही फूलों के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। शादियों और मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत के साथ ही फूलों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। गेंदे, गुलाब और गुलदावरी जैसे फूलों की खूब मांग हो रही है। हालात यह है कि जो गेंदे की माला 10 रुपये में मिलती थी वह अब 20 से 25 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

नगर में फूलों की आपूर्ति कानपुर की फूल मंडी से की जाती है इसके अलावा वाराणसी आदि जगहों से भी जरूरत के हिसाब से फूल मंगाए जाते हैं। सहालग शुरू होते ही फूलों की खेप लगातार मंगाई जा रही है। नगर के सदर बाजार, नमस्ते चौराहा, रूरा मार्ग पर अकबरपुर इंटर कॉलेज के पास समेत अन्य स्थानों पर फूलों की अस्थाई व स्थाई दुकानें लगी है। फूल कारोबारी गौरव सैनी ने बताया कि शादी विवाह के सीजन में फूलों की खपत बढ़ जाती है। खासकर गेंदा और गुलाब की मांग सबसे ज्यादा रहती है। वहीं कारोबारी रमाकांत ने बताया कि दूल्हे की गाड़ियों की सजावट, जयमाल स्टेज, मंडप और घरों की साज-सज्जा के लिए ताजे गेंदे के फूलों की विशेष मांग रहती है।
विज्ञापन

रूरा मार्ग पर अकबरपुर इंटर कालेज के पास स्थित फूल कारोबारी विक्की सैनी ने कहा कि गेंदे की छोटी माला पहले 10 रुपये तक और बड़ी माला 20 रुपये की बिकती थी, लेकिन अब छोटी माला 20 व बड़ी माला 30 रुपये की बिक रही है। गुलाब के फूल सहालग के पहले तक 100 रुपये किलो तक मिल रहे थे, लेकिन मांग बढ़ने के साथ यह मंडी में 200 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयमाल के लिए तैयार की गई गुलाब की माला पहले 400 रुपये जोड़ा मिलती रही है। वहीं अब इसका दाम 800 रुपये जोड़ा चल रहा है। इसी तरह गाड़ी की सजावट पहले 1000 रुपये तक हो जाती थी, लेकिन फूलों के दाम बढ़ने की वजह से अब 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक गाड़ी की सजावट हो रही है। कहा कि सहालग के कारण फूल महंगे हो गए हैं, जिसके कारण मालाओं के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed