फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood water on Kanpur-Sagar highway, heavy vehicles will not pass through bridges

UP Flood: कानपुर-सागर हाईवे पर चढ़ा बाढ़ का पानी, पुलों से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, अभी और बढ़ेगा जलस्तर

Sat, 27 Aug 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 08:37 AM IST
सार

महोबा के पत्थरमंडी से आने वाले वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। केवल रोडवेज बसें, फल, सब्जी व दूध के वाहनों को ही पुल से निकाला जा रहा है। जिले में यमुना का जलस्तर प्रति घंटे 30 सेंटीमीटर व बेतवा का 20 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Flood water on Kanpur-Sagar highway, heavy vehicles will not pass through bridges
हाईवे पर चढ़ा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना और बेतवा नदी में आए उफान की वजह से शुक्रवार को शहर के कई मोहल्ले और करीब 30 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का पानी कानपुर-सागर हाईवे के ऊपर से बहने लगा है। इस वजह से हाईवे पर पड़ने वाले पुलों से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


महोबा के पत्थरमंडी से आने वाले वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। केवल रोडवेज बसें, फल, सब्जी व दूध के वाहनों को ही पुल से निकाला जा रहा है। जिले में यमुना का जलस्तर प्रति घंटे 30 सेंटीमीटर व बेतवा का 20 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शासन ने आपदा राहत कोष से जिले को 74 लाख की धनराशि जारी की है। शुक्रवार की दोपहर बाद बेतवा नदी का पानी कुंडौरा गांव के आगे ओम हरिहर महाविद्यालय के पास नेशनल हाईवे 34 पर (किलोमीटर सात) चढ़कर बहने लगा है। मौदहा बांध (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता करन पाल गंगवार ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे दोनों नदियों में 28.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को बेतवा में माताटीला बांध से 1.28 लाख क्यूसेक व राजस्थान के धौलपुर बांध से यमुना में 23.79 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दोपहर एक बजे यमुना का जलस्तर 107.36 मीटर व बेतवा का 106.82 मीटर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को यमुना में छोड़ा गया पानी 48 घंटे बाद में आ जाएगा, जबकि बेतवा में छोड़ा गया पानी 28 घंटे बाद यहां से पास होगा। इससे दोनों नदियों में करीब डेढ़ मीटर तक बढ़ोतरी होगी। इससे संकट और गहराएगा।
 

ये हैं बाढ़ से प्रभावित गांव

शहर सहित आसपास के 30 गांवों के हजारों लोगों को घर छोड़कर राहत शिविरों व हाईवे किनारे डेरा जमाना पड़ा है। रेड जोन के 13 गांव केसरिया डेरा, भोला डेरा, रमेड़ी डांडा डिग्गी, ब्रह्मा डेरा, कुछेछा, सूरजपुर, अमिरता, चंदुलीतीर, हेलापुर, कलौलीतीर में घरों तक पानी पहुंच गया है। वहीं, यलो जोन में आने वाले 13 गांवों में रिठौरा, कनौटा, बदनपुर, जमरेही ऊमर, जमरेहीतीर, बचरौली, सिकरौढ़ी, चंदूपुर, कोतूपुर, पटिया व सुमेरपुर के कीरतपुर, बरदहा, सहजना में गलियों तक पानी पहुंच गया।

ये गांव चारों तरफ से घिरे
जलस्तर 107 मीटर से अधिक होने पर ग्रीन जोन के 64 गांव मनकी कला, मनकी खुर्द, उमराहट, बरुआ, बिलौटा, भौली, भटपुरा, जलाला, पत्योरा, सुरौली बुजुर्ग, बरुआ, भौंरा, बेरी, रानीगंज, बिंदपुरी, इंद्रपुरी, बैजेइस्लामुर, मगरेड़ी, पारा, कंडौर, हरेहटा, क्वेटरा, हमीरपुर, मोराकांदर, परसनी, कुम्हऊपुर, सहुरापुर, पौथिया, नैठी, गिमुहा, बंडेमाफ, बेदोंडांडा, बंधौली, जिटकरी, रतौली, जमौड़ी, अतरौली, चंडौत, बसरिया, रिरुवा बुजुर्ग आदि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed