फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Flood havoc continues: Army helicopters deployed to distribute relief material

बाढ़ का कहर जारी: राहत सामग्री बांटने में लगाए गए सेना के हेलीकॉप्टर, प्रभारी मंत्रियों ने लिया जायजा

Sun, 08 Aug 2021 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Aug 2021 10:30 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को निकलने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Flood havoc continues: Army helicopters deployed to distribute relief material
बाढ़ का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। सेना, एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने के लिए सेना के हेलीकाप्टर लगाए गए हैं। इटावा में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के जाने के बाद राहत सामग्री न मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल को घेरकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कन्नौज में बुआ भतीजा और हमीरपुर में कक्षा 12वीं का एक छात्र डूब गया है। इटावा में दो दिन राहत के बाद कोटा बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जल स्तर बढ़ने लगा है। चंबल नदी में शनिवार की रात से पानी बढ़ने की गति जारी है।
विज्ञापन


पानी फिर 128 मीटर तक पहुंच सकता है। चंबल के बाद यमुना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिर से आफत आ रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को निकलने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। उधर, रविवार को प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बढ़पुरा और चकरनगर के गांवों का दौरा किया और राहत सामग्री पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जरूरत से कम राहत सामग्री होने से लोगों ने हंगामा किया। औरैया में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। वहीं सैनिकों ने भरतौल, फरिहा, सिकरोड़ी सहित कई गांवों में सेना के हेलीकॉप्टरसे राहत सामग्री बांटी।

उधर, कन्नौज में रविवार को सुबह गंगा में स्नान करने गए बुआ और भतीजा डूब गए। हमीरपुर में 12वीं का एक छात्र चंद्रावल नदी में डूब गया, जिनकी तलाश जारी है। फर्रुखाबाद में गंगा में अभी भी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 20 सेमी ऊपर पानी बह रहा है।

रविवार को नरौरा बांध से गंगा में 97 हजार 366 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं बाढ़ प्रभावित गांवों में बुखार, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। कमालगंज के गांव कल्लू नगला में कटान की जद में घर आने से कुछ लोगों ने अपने मकानों को तोड़ दिया है। 
 

फतेहपुर में बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे के ऊपर से यमुना के बाढ़ का पानी बहने लगा है। खतरे के निशान से 1.73 मीटर पानी ऊपर आ गया है। प्रशासन ने स्टेट हाईवे से बांदा-कानपुर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। जालौन जिले में यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर अधिक 111 पर बह रही है।

माताटीला बांध से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बेतवा भी उफान पर है। प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के साथ सेना के हेलीकाप्टर से राहत सामग्री को एयर लिफ्ट किया। चित्रकूट में राजापुर व मऊ क्षेत्र में यमुना व पयस्वनी नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 93.20 मीटर से महज अब डेढ़ मीटर नीचे है।

बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई दौरा करने के बाद सीएम करेंगे बैठक

औरैया में बाढ़ प्रभावित गांवों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे। डीएम सुनील कुमार वर्मा सीएम के आने को लेकर रविवार देर रात कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed