{"_id":"5da18e1d8ebc3e015c0cbf50","slug":"flipkart-will-bring-weavers-and-craftsmen-to-online-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन बाजार में लाएगा फ्लिपकार्ट, ग्रामोद्योग विभाग कर रहा ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों और शिल्पकारों को ऑनलाइन बाजार में लाएगा फ्लिपकार्ट, ग्रामोद्योग विभाग कर रहा ये तैयारी
Sat, 12 Oct 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट और उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के बीच हुए समझौते का असर बहुत जल्द कानपुर में देखने को मिलेगा। फ्लिपकार्ट के साथ जुड़कर शहर के बुनकर, शिल्पकार और इस क्षेत्र के कारीगर ई-कामर्स अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकेंगे।
यहां जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का कार्यालय ऐसे बुनकरों और शिल्पकारों की सूची तैयार करने में जुटा है, जिनके उत्पादों को ऑनलाइन बाजार में उतारा जा सकता है। फ्लिपकार्ट नवंबर के पहले सप्ताह से ऐसे बुनकरों और शिल्पकारों का पंजीयन शुरू करेगा।

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी बताते हैं दो अक्तूबर को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ इस बात का समझौता हुआ है कि वे प्रदेश में खादी का पारंपरिक कपड़ा बनाने वालों, हस्तशिल्पकारों व ग्रामोद्योग उत्पाद बनाने वालों को ऑनलाइन बाजार का हिस्सा बनाएंगे।
वे प्रत्येक जिले में ऐसे लोगों को चुनेंगे जिनके उत्पादों में विविधता और कलात्मकता है, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में उचित बाजार नहीं मिल पा रहा है। राज्य स्तर पर हुए इस समझौते पर काम करने के लिए बड़े जिलों के अधिकारियों को विशेष तौर पर काम करने को कहा है।

कानपुर चूंकि खादी उत्पादों को बड़ा बाजार है। यहां एक हजार से ज्यादा बुनकर और इतने ही शिल्पकार हैं। राज्य दक्षता पुरस्कार में कानपुर के शिल्पकारों का दबदबा रहता है। ऐसे में यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुहिम में शामिल करने की योजना है।
फिलहाल कानपुर के अफसर लखनऊ में खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में व्यस्त हैं। 13 अक्तूबर को इसके समाप्त होने के बाद इस प्रोजेक्ट में और तेजी आएगी। बता दें कि फ्लिपकार्ट के देश भर में 16 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता हैं।