फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flight passengers flying in air for one hour and flight land in surat

मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर सवा घंटे चक्कर काटता रहा जहाज, सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री घंटों हुए परेशान

Sun, 11 Sep 2022 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Sep 2022 02:55 PM IST
सार

पौने चार बजे कानपुर से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी। 180 सीटर विमान की सभी सीटें फुल थीं। शाम 6:05 बजे इसे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरना था। फ्लाइट साढ़े पांच बजे मुंबई पहुंच गई लेकिन एयरपोर्ट का रनवे खाली न होने से लगभग सवा घंटे तक हवा में चक्कर काटती रही।

विज्ञापन
flight passengers flying in air for one hour and flight land in surat
परेशान हुए यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से शनिवार को मुंबई के लिए 180 यात्रियों को लेकर उड़े इंडिगो के विमान को रनवे पर जगह न मिलने के कारण सूरत में लैंड कराया गया। इससे पहले विमान मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर करीब सवा घंटे चक्कर लगाता रहा लेकिन जब ईंधन कम होने लगा तो सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन


ईंधन लेने के बाद दोबारा जहाज मुंबई एयरपोर्ट ले जाया गया। इससे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। शनिवार को पौने चार बजे कानपुर से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी। 180 सीटर विमान की सभी सीटें फुल थीं। शाम 6:05 बजे इसे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरना था।
विज्ञापन


फ्लाइट साढ़े पांच बजे मुंबई पहुंच गई लेकिन एयरपोर्ट का रनवे खाली न होने से लगभग सवा घंटे तक हवा में चक्कर काटती रही। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशन पर यह फ्लाइट शाम करीब सात बजे सूरत एयरपोर्ट पर उतरी। कानपुर से मुंबई जाने वाले प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सेठ और उनकी पत्नी संगीता सेठ भी इसी फ्लाइट में थीं। उन्होंने कहा कि जहाजों की संख्या तो बढ़ती जा रही लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी व्यवस्था नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट पर पानी नहीं, उड्डयन मंत्री व पीएमओ को ट्वीट
चकेरी से मुंबई को सफर करने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट की बदइंतजामी से परेशान होकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीट किया है। यात्रियों ने बताया कि चकेरी एयरपोर्ट के प्रस्थान रूम के वाशबेसिन के नल में पानी नहीं आ रहा है और पीने के पानी के भी इंतजाम नहीं हैं।

एसी चल तो रहे हैं लेकिन कूलिंग नहीं कर रहे हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सूचना के पौने एक घंटे बाद भी एयरपोर्ट मैनेजर ने समस्या का समाधान नहीं कराया। अतुल सेठ, राजीव अरोड़ा ने शिकायत की है कि मुंबई फ्लाइट से जाने वाले यात्री चकेरी एयरपोर्ट पर दिन में पौने तीन बजे पहुंचने लगे थे लेकिन प्रस्थान कक्ष के दोनों वॉटर कूलरों से पानी ही नहीं आ रहा था। टर्मिनल मैनेजर अजय कुमार और टर्मिनल के प्रभारी निदेशक विजय बहादुर ने बताया कि टंकी की मरम्मत की वजह से पानी की समस्या रही। एसी की कूलिंग गर्मी की वजह से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed