फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flight on sunday from january

अब जनवरी से रविवार को भी फ्लाइट

Thu, 15 Dec 2016 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
flight on sunday from january
डेमो
जनवरी 2017 से कानपुर-नई दिल्ली के बीच रविवार को भी फ्लाइट चलेगी। इसके लिए एयर इंडिया ने नया जहाज खरीदने का फैसला किया है। जहाज दिसंबर अंत तक आ जाएगा। एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने बताया कि फ्लाइट संचालन की अनुमति डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से मिल चुकी है। नए विमान के आते ही रविवार से फ्लाइट संचालन का शेड्यूल दिया जाएगा। अभी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट है।
विज्ञापन


गुरुवार की फ्लाइट फुल
एयर इंडिया के सीनियर मैनेजर कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रवीन भटनागर ने बताया कि इस गुरुवार की फ्लाइट फुल है। 17 दिसंबर की फ्लाइट के 70 फीसदी टिकटों की बुकिंग हो गई है। 20 दिसंबर की फ्लाइट के 65 फीसदी टिकट बुक हो चुके हैं। 22 और 24 दिसंबर की 60-60 फीसदी सीटों की बुकिंग हो चुकी है। जनवरी, फरवरी और मार्च के टिकटों की बुकिंग भी अच्छी है। कानपुर से अच्छा एयर ट्रैफिक मिल रहा है। इससे कानपुर से मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की फ्लाइट चलाने पर विचार किया जा रहा है। खजुराहो, आगरा, इलाहाबाद और वाराणसी की स्थानीय फ्लाइट भी दी जा सकती है।    
विज्ञापन


25 दिसंबर के बाद किराये पर छूट नहीं
जहाज से नई दिल्ली जाने और कानपुर आने के किराये की प्रमोशनल स्किम 25 दिसंबर तक ही चलेगी। इसे आगे बढ़ाने का प्रस्ताव एयर इंडिया ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। 26 दिसंबर से जो भी टिकट बुक होंगे, उस पर प्रीमियम प्राइजिंग के रेट लगेंगे। न्यूनतम किराया 1804 रुपये है। समय और दिन के हिसाब से किराया कम या फिर ज्यादा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइमिंग
दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरेगी।
दोपहर 1:40 बजे-  फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी।
दोपहर 2:10 बजे- फ्लाइट कानपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी। 

यहां बुक कराएं 
Airindia.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed