{"_id":"6748bab16eeb5adcc50b87a4","slug":"flag-march-and-monitoring-of-rooftops-with-drones-etawa-news-c-216-1-etw1002-118508-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फ्लैग मार्च कर ड्रोन से की छतों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फ्लैग मार्च कर ड्रोन से की छतों की निगरानी
विज्ञापन
जसवंतनगर। संभल में हुए बवाल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कस्बे में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से छतों की निगरानी की गई। जसवंतनगर थाना प्रभारी राम सहाय सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, चौराहों व संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
ड्रोन से छतों को भी देखा गया कि कहीं किसी छत पर ईंट पत्थर तो नहीं रखे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से बातचीत भी की और अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया है कि क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के जरिए नगर के संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजारों की निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा काम न करें।
इससे क्षेत्र में अमन चैन सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। क्षेत्र की सोशल मीडिया सैल को एक्टिव किया गया है। इससे सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।