{"_id":"6629fb520630bed9760d99fa","slug":"five-year-old-girl-was-misdeed-teenager-lured-her-and-took-her-away-caught-by-the-wedding-guests-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हरदोई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, लालच देकर ले गया था किशोर, मासूम के चीखने पर बरातियों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरदोई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, लालच देकर ले गया था किशोर, मासूम के चीखने पर बरातियों ने पकड़ा
Thu, 25 Apr 2024 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:54 PM IST
सार
Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 12 साल के लड़के ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। अपने पिता के साथ बच्ची बरात में शामिल होने गई थी। तभी आरोपी उसे लालच देकर ले गया और कुकृत्य किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र का एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार की रात गांव मे आई एक बरात मे शामिल होने गया था।
विज्ञापन
युवक के साथ उसकी पांच वर्षीय बच्ची भी साथ गई थी। पिता ने बताया कि वो परिवार के साथ बरात पहुंचा, जहां। उसकी बच्ची खेलने लगी। रात करीब 10 बजे बच्ची को गांव का रहने वाला 12 वर्षीय शोभित अपने साथ लालच देकर ले गया। बच्ची को स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर बरात मे शामिल लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के के लिए हरदोई भेजा है।
विज्ञापन