{"_id":"5b90058f867a557fe44686fd","slug":"five-women-death-due-to-house-collapsed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश से भरभराए कच्चे घर, बच्ची सहित 5 महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से भरभराए कच्चे घर, बच्ची सहित 5 महिलाओं की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में बारिश के बाद घर गिरने से शहर के ललऊखेड़ा में बच्ची सहित पांच महिलाओं की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवल में साजिदा (54) पत्नी दिवंगत वाजिद बच्चों में शानू (24) व बहू नाजनी (22) के साथ घर पर सो रही थी। बुधवार सुबह घर की कच्ची कोठरी अचानक गिर गई। मलबे में तीनों दब गए। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां इलाज के दौरान साजिदा ने दम तोड़ दिया। वहीं बेटे-बहू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब तीन महीने पहले साजिदा के पति वाजिद उर्फ मन्ने की बीमारी से मौत हो चुकी है। जानकारी पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
दूसरी घटना मौरावां थानाक्षेत्र के लउवा सिंघनखेड़ा में हुई। यहां मंगलवार रात करीब चार बजे देवकृष्ण साहू की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में पड़ोस में रहने वाली राजवती (65) पत्नी राजाराम कश्यप दब गई और उनकी मौत हो गई। मृतका के दो लड़कों में रमेश व रामकिशोर हैं। सूचना पर लेखपाल कमल किशोर मिश्र व ग्राम प्रधानपति रामप्रताप यादव पहुंचे और जांच की।

सभी बाल-बाल बच गए
रोते-बिलखते परिजन व पड़ा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी घटना फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव रूपपुर पावा में हुई। यहां कच्ची दीवार गिरने से विद्यावती (100) पत्नी बृजपाल की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने मलबा हटवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका का एक बेटा साहब सिंह है। चौथी घटना, शहर कोतवाली के ललऊखेड़ा में कच्चे मकान की छत गिरने से कमरे में बैठी सोनाली (4) पुत्री बसंतलाल लोध की उसी में दबकर मौत हो गई। एक छोटी बहन अनामिका है। बेटी की मौत से मां अनीता व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
पांचवीं घटना बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव ऊंचगांव सानी में हुई। यहां कच्ची दीवार गिरने से कुसमा देवी (36) पत्नी ईश्वरदीन की मौत हो गई। वहीं ईश्वरदीन घायल हो गए। पुलिस पहुंची लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए।
छठी घटना औरास थानाक्षेत्र के गांव रामपुर गढ़ौवा में हुई। यहां कच्चे बरामदे की छत गिरने से मुन्नीलाल (58) पुत्र छेदा उनकी पत्नी मुन्नी (55) व बेटी बबिता (16) उसी मलबे में दब गईं। वहीं पास में बंधे बैल की दबकर मौत हो गई। पड़ोसियों ने मलबे को हटाकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं रामनाथ पुत्र बाबूलाल का घर गिरने से उसकी बकरी दबकर मौत हो गई। इसके अलावा श्रीचंद्र मौर्य, शांती जयसवाल व कल्लू तिवारी का खाली घर गिरने से गृहस्थी दब गई। हसनगंज एसडीएम सूरज यादव ने लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव को गांव भेजा और नुकसान का आंकलन कराया।
सातवीं घटना में सुमेरपुर ब्लाक के भगवंतनगर कसबा वार्ड नंबर दस निवासी विजय बहादुर पुत्र शत्रुघनलाल व सोनी पत्नी शिव बहादुर के कमरे की दीवार गिरने से गृहस्थी उसी में दब गई। जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। वहीं नवाबगंज ब्लॉक के गांव सधीरा में रमेश तिवारी व लरिकऊ सिंह का कच्चा मकान गिर गया। सभी बाल-बाल बच गए।