{"_id":"6901029de11b9dba3c0fc36c","slug":"five-teams-formed-by-kasega-shikanja-dm-on-coaching-centers-without-standards-etawa-news-c-216-1-etw1003-132617-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानकविहीन कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने गठित की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानकविहीन कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने गठित की पांच टीमें
विज्ञापन
इटावा। जिले में बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटरों पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। छह अक्तूबर को अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सभी पांचों सर्किलों में एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। इन टीमों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ, अग्निशमन अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी व नगर निकाय के अधिकारियों को शामिल किया गया है। ये टीमें अपने क्षेत्रों में बिना पंजीकरण मानक विहीन चल रही कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी की जांच कर कार्रवाई करेंगी।
फर्रुखाबाद में कोचिंग संस्थान में हुए हादसे के बाद छह अक्तूबर को अमर उजाला ने नियम ताक पर रख चल रहे 450 से अधिक कोचिंग सेंटर शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर डीएम ने पांच-पांच अधिकारियों वाली पांच टीमों को इनकी निगरानी में लगाया है। इन टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। डीएम ने बताया कि जनपद में जो भी कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलते हुए पाए जाएंगे या फायर विभाग के नियमों का पालन नहीं होगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग को पिछले दिनों कोचिंग सेंटर में छात्रों की संख्या अधिक होने, बेसमेंट में कोचिंग चलने, बहुमंजिली इमारतों में कोचिंग के संचालन को लेकर शिकायत मिली थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए अब पांच विभागों की टीम बनाकर उनकी चेकिंग के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटरों के साथ लाइब्रेरी की जांच भी की जाएगी और एक सप्ताह में टीम को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।