Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five special trains to halt at Govindpuri station starting tomorrow

Kanpur News: कल से गोविंदपुरी स्टेशन पर पांच विशेष ट्रेनों का ठहराव

Sun, 08 Nov 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five special trains to halt at Govindpuri station starting tomorrow
कानपुर। मालदा टाउन, मुंबई, दिल्ली, गया और पटना से बिहार और दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें पांच ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा। इसके अलावा धनबाद-दिल्ली स्पेशल (03309/03310) के अतिरिक्त फेरे भी बढ़ाए गए हैं। धनबाद से यह ट्रेन सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और दिल्ली से आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल (03439/03440) का संचालन 10 और 11 नवंबर को एक-एक फेरे के लिए होगा। यह ट्रेन गोविंदपुरी में जाते समय सुबह 6:20 बजे और वापसी में रात 1:30 बजे पहुंचेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल (01081/01082) मुंबई से छह और 10 नवंबर तथा मुजफ्फरपुर से सात और 11 नवंबर को चलेगी। दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (04078/04077) दिल्ली से 10 और दरभंगा से 11 नवंबर को रवाना होगी। इसका गोविंदपुरी में रात 9:55 बजे और वापसी में दोपहर 2:20 बजे ठहराव होगा। गया-नई दिल्ली स्पेशल (03697/03698) सात से 28 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। पटना-आनंद विहार स्पेशल (03293/03294) पांच से 21 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों का भी गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed