फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five people, including a woman, arrested for cheating

Kanpur News: ठगी में महिला समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a woman, arrested for cheating
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस ने शिवली कस्बा के कपड़ा दुकानदार से 10 लाख की ठगी करने के आरोप में एक महिला समेत पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नकदी, पीली धातु व छह मोबाइल बरामद किए हैं। शिवली कस्बा के शिवाजी नगर निवासी फैयाज अली ने 12 मार्च को अकबरपुर थाने में 10 लाख की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था कि वह शिवली में कपड़ा दुकान किए है।
विज्ञापन

सितंबर माह में उनकी दुकान पर एक महिला व दो युवक कपड़े खरीदने आए थे। यहां पर उक्त लोगों ने उसे विश्वास में लेकर खुदाई में मिले सोने-चांदी के जेवरात सस्ते दामों में देने की बात कही।
विज्ञापन

उसे एक सोने का सिक्का (मनका) भी निकाल कर चेक कराने के लिए दिया। सिक्का चेक कराने पर असली निकला। इस पर वह लालच में आ गया और महिला, दोनों पुरुष के बुलाने पर अकबरपुर पुल के पास पहुंचा था। आरोप है कि यहीं पर तीनों ने 10 लाख रुपये ले लिए और उसे नकली आभूषण थमा कर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ठगी करने वालों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष अकबरपुर हरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम थाना क्षेत्र के बनार अलीपुर बंबा पुलिया से पहले शहजादपुर की तरफ पांच व्यक्ति संदिग्ध हालात में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ की। उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 21 हजार रुपये, पीतल धातु की माला वजन करीब 1.724 किलोग्राम व छह मोबाइल फोन बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम पपिया उर्फ प्रभू निवासी ग्राम बन्थरा सिकन्दरामऊ, थाना बन्थरा, जनपद लखनऊ, मोहन, लाल सिंह निवासी 591-एच नवलपुरा खुर्जा सिटी थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर, किशन उर्फ पिकला, शांति देवी निवासी ग्राम छतईखेडा, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव बताया है। पूछताछ में शांति देवी ने बताया कि वह वर्ष 2014 में पति लक्ष्मण सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली से तिहाड़ जेल जा चुकी हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह लोग समूह में रहकर कस्बों में घूमते हैं। स्थानीय दुकानदारों को विश्वास में लेकर झांसा देते हैं कि हम लोग मजदूरी का काम करते हैं। खुदाई में सोने की माला व चांदी के सिक्के मिलने की बात बताकर लोगों से ठगी कर लेते हैं। ठगने वाले को पीतल धातु की माला को सोने की माला बताकर जांच कराने के नाम पर मनके निकालकर दे देते हैं। जो मनका देते है सिर्फ वही असली सोने का होता है। उसे विश्वास में लेने के बाद उनसे रुपये लेकर ठगी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया की लोगों से मिलने वाले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। पिछले साल सितंबर 2025 में कानपुर देहात के थाना शिवली कस्बा में कपड़े बेचने वाले दुकानदार को ठगी करने के लिए अकबरपुर पुल के पास बुलाया और 10 लाख रुपये ले लिए थे। उक्त रुपयों को आपस में बांट लिए थे। कुछ दिन पहले रनियां रायपुर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के दुकानदार को झांसा देकर विश्वास में लेकर पीतल धातु की माला ठगी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed