फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five members of Bangladeshi gang arrested for cheating people by promising foreign currency

Unnao: विदेशी मुद्रा का झांसा देकर ठगी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 06:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 06:29 PM IST
सार

Unnao News: भारतीय रुपये के बदले ज्यादा विदेशी मुद्रा देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Five members of Bangladeshi gang arrested for cheating people by promising foreign currency
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी मुद्रा का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह को पुलिस ने पकड़ा। गिरोह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। गिरोह लोगों को दो लाख रुपये लेकर बदले में सऊदी अरब की मुद्रा के तीन लाख के रियाल देने के बहाने ठगी करते थे।
विज्ञापन


21 फरवरी को बीघापुर थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ पर सराफा की दुकान चलाने वाले, रायबरेली के कलही गांव के मजरा पूरेचंदू निवासी मानू सोनी ने एक महिला व पुरुष के खिलाफ भारतीय मुद्रा के बदले सऊदी मुद्रा रियाल देने का लालच देकर 1.55 लाख रुपये की ठगी करने की तहरीर दी थी। घटना की जांच कर रही पुलिस ने बांग्लादेशी गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ठगी के 44 हजार रुपये, पचास रियाल के 20 नोट, 11 मोबाइल फोन, पांच एंड्रायड फोन, 6 मोबाइल सिम, भारत और बांग्लादेश का पासपोर्ट, दिल्ली का वोटर कार्ड, तीन पैन कार्ड, चार आधार कार्ड, राष्ट्रीय आईडी कार्ड बांग्लादेशी की फोटो कॉपी, बांग्लादेशी वीजा, ड्राइविंग लाइसेंस और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed