फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh theft by lifting the shutters of two bullion shops

दो सराफा दुकानों के शटर तोड़ पांच लाख की नकदी-जेवर चोरी

Wed, 21 Jul 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five lakh theft by lifting the shutters of two bullion shops
घटना स्थल पर व्यापारी से जानकारी लेते एएसपी घनश्याम चौरसिया। - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। कस्बे की बाजार में सोमवार की रात सशस्त्र चोरों ने दो सराफा दुकानों के शटर उचकाकर 47 हजार नकदी व साढ़े चार लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में छह संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। डॉग स्क्वॉड कस्बे के पुखरायां टेंपो स्टैंड तक जाकर भटक गया। एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उमाकांत दुबे की मकान में ही सराफा की दुकान है। इसी दुकान में प्रिंटिंग प्रेस का भी काम होता है। वहीं, कुछ दूरी पर बरौर के टुटई चांद गांव निवासी अमित गुप्ता की सराफा व बर्तन की दुकान है। इसी के पीछे मकान में अमित गुप्ता के चाचा संतोष गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम को उमाकांत दुबे दुकान बंद कर घर और अमित गुप्ता गांव चला गया। देर रात चोरों ने साबड़ से दुकानों के शटर उचका दिए फिर जैक लगाकर नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। खोजी कुत्ता कस्बे के पुखरायां टेंपो स्टैंड के पास खेत तक गया इसके बाद भटक गया। दुकानों के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज में छह संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी धनश्याम चौरसिया व सीओ आशापाल ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुकानदारों से जानकारी ली। उमाकांत दुबे ने पुलिस को बताया कि भोर में तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर बाहर निकला तो शटर टूटा मिला। तिजोरी तोड़कर लगभग एक किलो चांदी व 10 ग्राम सोने के जेवर चोर ले गए इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी। वहीं, अमित गुप्ता ने बताया कि तिजोरी तोड़कर लगभग चार किलो चांदी के आभूषण, 40 ग्राम सोने के जेवर व 47000 नकदी चोर ले गए। जेवरों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये होगी। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इंसेट-
शंभू नाथ इंटर कॉलेज के भी टूटे मिले ताले
मुंगीसापुर। कस्बे में शंभू नाथ इंटर कॉलेज के गेट व ऑफिस के ताले भी टूटे मिले हैं। वहां पुलिस ने जाकर छानबीन की। ऑफिस में अभिलेख अस्त व्यस्त मिले। पुलिस का अनुमान है कि चोर पहले कॉलेज में आकर रुक गए और देर रात होने का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
----
इंसेट-
असलहे लेकर बिना जूते पहने आए थे चोर
चोरों ने जूते नहीं पहने थे, जबकि मुंह पर गमछा बांधा हुआ था। गली में भागते समय सीसीटीवी में दिए संदिग्धों के पैरों में जूता या चप्पल नहीं है। वहीं कुछ संदिग्ध हाथ में साबड़ लिए दिख रहे हैं। एक संदिग्ध बंदूक कंधे पर रखे दिख रहा है। मंगलवार भोर में 3.28 मिनट पर चोर वारदात कर भागे हैं।

----
पहले बल्ब फिर बंद कर दिए सीसीटीवी
चोरों को सीसीटीवी लगे होने का भी कतई खौफ नहीं था। चोरी से पहले रोशनी के लिए लगे बल्ब साबड़ मारकर तोड़ दिए। इसके बाद बगल की दुकान में लगा बल्ब तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा घुमा दिया और चोरी की घटना अंजाम दी। सीओ आशा पाल ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुए चोर परिधान से घुमंतू लग रहे हैं। आसपास घुमंतू डेरा में भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed