दिनदहाड़े महिला प्रोफेसर से पांच लाख की लूट, प्रोफेसर के बयानों में उलझी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नावः शहर कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला प्रवक्ता से 5 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुए वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित व घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली।
कानपुर शहर के मोहल्ला 7,आर्यनगर निवासी महजबी खां उन्नाव के डीएसएन डिग्री कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में संविदा पर प्रवक्ता हैं। वह रोज स्कूटी से कानपुर से कालेज आती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे महजबी खां ने शहर में सदर बाजार स्थित बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये निकाले। रुपये बैग में रखने के बाद स्कूटी पर पैर के पास रख लिया। शुक्लागंज रोड पर आदर्श नगर नहर के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने बैग खींच लिया और शुक्लागंज की ओर भाग निकले।
महजबी के मुताबिक बैग में पहले से बीस हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे। कोतवाली पहुंचने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी दी। एसपी पुष्पांजलि ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
कई बार बदले बयान
प्रोफेसर महजबी ने पुलिस की पूछताछ में कई बार बयान बदले। पहले बाइक सवार दो युवकों के लूट करने का बयान दिया। इसके बाद बताया कि उसमें एक नकाबपोश था। फिर एक के हेलमेट लगाने का बयान दिया। प्रोफेसर के बयानों से पुलिस उलझकर रह गई।
इलाज के लिए निकाले थे रुपये
महजबी ने बताया कि घर में कोई बीमार है। इलाज के लिए पांच लाख रुपये निकाले थे। वहीं पुलिस की मानें तो महजबी को अपनी नौकरी को लेकर किसी को रुपये देने थे।
बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसएसआई विश्वदेव सिंह प्रोफेसर को गाड़ी से बैंक लेकर पहुंचे। यहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पीड़िता ने बैंक में एक युवक को खड़ा देखा। पीड़िता ने एसएसआई को बताया कि इसने नमस्ते की थी। पुलिस युवक को कोतवाली लाई। बाद में वह युवक कॉलेज के ही एक प्रोफेसर का चालक निकला। उसने बताया कि वह मैडम को जानता था, इसलिए नमस्ते की थी।