फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five lakh investors earned two thousand crores from the stock

शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर, पांच लाख निवेशकों को दो हजार करोड़ की कमाई

Sat, 23 Jan 2021 01:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five lakh investors earned two thousand crores from the stock
शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की ताजपोशी और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए भारी भरकम राहत पैकेज की घोषणा के बाद 50 हजार के पार पहुंचे सेंसेक्स ने शहर के निवेशकों की भी बल्ले-बल्ले कर दी। पांच लाख निवेशकों को एक ही दिन में करीब दो हजार करोड़ का फायदा हुआ।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि एक फरवरी को बजट आने तक बाजार में ऐसा ही उथल-पुथल देखने को मिल सकता है। निवेशक लंबे समय की प्लानिंग के साथ ही शेयर बाजार में कूदें। बीएसई और एनएसई ने गुरुवार को लंबी छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


इसके चलते 35 साल बाद सेंसेक्स 50 हजार के ऊपर निकल गया था। सेंसेक्स ने यह आंकड़ा ऐसे समय में छुआ जब कोरोना के चलते अर्थ व्यवस्था की गाड़ी पटरी से उतरी हुई चल रही है। विशेषज्ञ कोराना के टीकाकरण के चलते नये-नये रिकार्ड बनने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बड़े शेयरों में गुरुवार को खासी तेजी का रुख रहा। इससे निवेशकों को लाभ भी हुआ लेकिन निवेश संभलकर करने की जरूरत है। निवेश और कंपनी मामलों के जानकार सीएस आदेश टंडन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार बेहतर हो रहा है। कोरोना का प्रभाव भी कम हो रहा है।


ऐसे में लोग निवेश भी कर रहे हैं। रुपये में भी मजबूती देखने को मिल रही है। निवेश मामलों के जानकार सीएस अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सेंसेक्स के नई ऊंचाई पर पहुंचने से शहर के करीब पांच लाख निवेशकों को एक ही दिन में अच्छा फायदा हुआ है। बजट आने में कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में बाजार में एकदम तेजी या गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed