{"_id":"67b4d14340456b347f017f41","slug":"five-injured-in-collision-between-auto-and-tractor-etawa-news-c-216-1-etw1004-121751-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में पांच घायल
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर-भरथना मार्ग पर टैक्टर ट्रॉली में लदी मटर के बोरे गिरने से मटर पर फिसलकर कांशीराम कालोनी के सामने सोमवार की देर रात ऑटो और टैक्टर की आमने सामने हो गई। भिड़ंत में ऑटो पर सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। एक बैंक कर्मी की बाइक भी मटर के दानों पर फिसलने से बैंक कर्मी भी घायल हो गया।लवेदी निवासी रुपश्री, कृष्ण कांति, विभोर, विषेश के अलावा व्यासपुरा निवासी मिथलेश ऑटो पर सवार होकर हर्राजपुरा से निमंत्रण खाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही ऑटो कस्बा में कांशीराम कालोनी के पास पहुंचा कि सामने से ट्रॉली में मटर लादकर आ रहें ट्रेक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसके चलते मटर के बोरे सड़क पर आ गिरे और मटर सड़क पर बिखर गई। उसी दौरान बकेवर में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी भरथना कुंअरा निवासी विवेक प्रताप अपनी बाइक से निकल रहे थे, उनकी बाइक मटर के दानों पर चढ़कर फिसल गई और वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को 50 शैय्या चिकित्सालय भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को मौके से ले कर भाग गया।