फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five including the mastermind of Bawaria gang arrested in encounter

कानपुर: मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, बताया कैस फंसाते थे शिकार

Thu, 05 Mar 2020 09:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Mar 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Five including the mastermind of Bawaria gang arrested in encounter
मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का सरगना समेत पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात खजुरिहा गांव मोड़ के पास मुठभेड़ में पुलिस ने बावरिया गिरोह का सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। बदमाश चोरी के अलावा सवारी बनकर जीप, टेंपो आदि में बैठकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को पांचों को जेल भेज दिया गया। गिरोह के तीन चार बदमाश अभी भी फरार हैं। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक स्वाट टीम के अलावा महाराजपुर व नर्वल थाने का फोर्स चेकिंग में लगा था। कानपुर से फतेहपुर की तरफ से दो बाइकों से पांच लोग आते दिखाई दिये।
विज्ञापन


 

रुकने का इशारा करने भागने लगे। पीछा करने एक बाइक पर सवार बदमाश ने गोली चला दी। खजुरिहा गांव मोड़ के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर पांचों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बावरिया गिरोह का सरगना गाजियाबाद के दवारसी, मंसूरी निवासी सुशील के साथ गौतमबुद्ध नगर के झोलस जारचा का बिट्टू, गाजियाबाद के धौलाना का दिनेश, संभल के बनियाठेर, जनैटा का जाहिद और झैलस, गाजियाबाद की रहने वाली मुकेश शामिल हैं। इनके पास से एक तमंचा, जेवरात, नकदी और दो बाइकें बरामद र्हुइं हैं। 

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
एसपी के मुताबिक आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। पकड़े न जाएं और किसी को शक न हो, इसलिए गिरोह में महिला को शामिल किया। महिला के साथ मिलकर घरों को चिह्नित कर रात में वारदात करते थे। सवारी बनकर वाहनों में यात्रियों के साथ लूटपाट भी करते थे। सभी आरोपियों पर अलग-अलग जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 29 फरवरी को सरसौल में ज्वैलर्स के घर में चोरी के अलावा घाटमपुर, सचेंडी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों चोरियां व लूट कबूली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed