{"_id":"5e0376ec8ebc3e87ec7ffeed","slug":"five-idols-including-vishnu-idol-stolen-from-dhanushdhari-temple-of-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 500 वर्ष पुराने धनुषधारी मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 500 वर्ष पुराने धनुषधारी मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी
Wed, 25 Dec 2019 08:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
धनुषधारी मंदिर में जांच करते तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम सुगिरा में 500 वर्ष पुराने प्राचीन धनुषधारी मंदिर का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने भगवान विष्णु समेत पांच मूर्तियां चोरी कर ली। पुजारी की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सुगिरा में 500 वर्ष पुराना धनुषधारी मंदिर है। जहां भगवान विष्णु की काले पत्थर की मूर्ति व राम, जानकी, लक्ष्मण व मां दुर्गा की पीतल की मूर्तियां स्थापित थी। मंदिर में सुबह शाम पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटती थी। मंगलवार की रात मंदिर के पुजारी कमलापत दीक्षित शाम को आरती करने के बाद ताला लगाकर घर चले गए।

देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान विष्णु समेत पांच मूर्तियां चोरी कर ली। सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचा तो ताले टूटे व मूर्तिया गायब देख उसके होश उड़ गए। मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की खबर पूरे गांव में फैल गई।
सूचना मिलते ही तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा व कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने जांच पड़ताल करते हुए बताया कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मूर्तियों की हर हाल में बरामदगी कराई जाएगी। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक दशक में आधा दर्जन मंदिरों से हुई चोरी
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में आने वाले आधा दर्जन प्राचीन मंदिरों से बेशकीमती मूर्तियां एक दशक के अंदर चोरी हुईं हैं। इससे पहले राधा-कृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर के अलावा कुलपहाड़, जैतपुर, विजयपुर व सतारी के प्राचीन मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कोई भी खुलासा नहीं कर सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
जयपुर से लाई गई थी प्रभु विष्णु की प्रतिमा
धनुषधारी मंदिर ग्राम सुगिरा के जमींदार अरजरिया परिवार का है। उसी परिवार के लोगों बबलू अरजरिया व सुभाष अरजरिया के अनुसार उनके बाबा ने बताया था कि यह मंदिर 500 वर्ष पुराना है। भगवान विष्णु की मूर्ति उनके पुरखे जयपुर से लाए थे। प्राचीन व अपने आपमें अनोखी होने के चलते इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक होती है, इसलिए ऐसी मूर्तियों पर चोरों की नजर रहती है। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबंध न होने से चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब रहे।