{"_id":"5821eef54f1c1bf47eb38d36","slug":"five-hundred-one-thousand-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 और 1000 के नोट बंद होने की खबर से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 और 1000 के नोट बंद होने की खबर से हड़कंप
Wed, 09 Nov 2016 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के नाम संबोंधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा है आज मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपए के नोट गैर-कानूनी हो जाएंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुराने नोटों को जनता अपने नजदीकी बैंकों और डाकघरों में जमा करा सकती हैं।
मंगलवार रात से ही 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाने की घोषणा के बाद से लोग इन्हें लेने से बचते दिखाई दिए। उधर, लोगों ने बताया कि शहर में लगी तमाम एटीएम मशीनों से केवल 100 के नोट निकल रहे हैं। रात से ही कानपुर की एटीएम मशीनों पर भीड़ लग गई।
भले ही यह फैसला अचानक आया हो लेकिन एक बात साफ है कि सरकार ने कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। जानकारी मिली है कि आरबीआई देश में नए 500 और 2000 के नए नोट जारी करने जा रहा है। नोटों का डिजाइन पुराने से काफी अलग होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद और देश में जाली नोटों पर लगाम कसने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा हम सवा लाख करोड़ रुपये का काला धन देश में वापस लेकर आए। भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है।
शराब के ठेके पर धड़ल्ले से चले पांच सौ और हजार के नोट
2 of 3
शराब के ठेके पर 500 का नोट लेता दुकानवाला
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
शहर में स्थिति का जायजा लेने निकले अमर उजाला के पत्रकार ने एक मेडिकल स्टोर वाले को दवा के बदले में 500 का नोट दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। वहीं एक शराब के ठेके पर पांच सौ और हजार के नोट धड़ल्ले से लिए जा रहे थे।
एटीएम पर लगी भीड़
3 of 3
डेमो
शहर की एटीएम मशीनों के बाहर लंबी लाइने देखने को मिली। अफरा-तफरी के माहोल में लोग घंटो पैसे निकालने के लिए लाइम में लगे रहे। काकादेव में द्विवेदी अस्पताल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम पर लंबी लाइन देखने को मिली। सबको 100-100 रुपये के नोट निकालने थे लेकिन निराशा मिली। एक व्यक्ति ने जल्दबाजी में एटीएम पर 4000 रुपये का एमाउंट भर दिया और एटीएम से 500-500 रुपये के नोट निकल आए। व्यक्ति माथा पकड़कर बैठ गया। साथ ही कहा कि अब घर का खर्च कैसे चलेगा। कुछ लोग 1000-1000 रुपये के नोट इलेक्ट्रानिक एटीएम में जमा करने पहुंचे थे लेकिन पैसा जमा करने वाला एटीएम खराब मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।