फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five green belts will be developed with Rs. 10 crores and 36 parks will be beautified

Kanpur News: 10 करोड़ से विकसित होंगी पांच ग्रीन बेल्ट, 36 पार्कों का सुंदरीकरण

Sun, 03 Aug 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Five green belts will be developed with Rs. 10 crores and 36 parks will be beautified
ग्रीन बेल्ट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। नगर निगम ने 3.27 करोड़ से नया पुल-यशोदानगर ग्रीन बेल्ट को विकसित करना शुरू कर दिया है। चार अन्य ग्रीनबेल्ट और 36 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इनमें पॉश इलाकों से नवविकसित क्षेत्र शामिल हैं। जीटी रोड ग्रीनबेल्ट सहित 21 कार्य शुरू हो गए हैं। हरियाली बढ़ाने के लिए हो रहे कार्यों की लागत करीब 10 करोड़ है। शनिवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सभी कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने और तय समय में पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये ग्रीनबेल्ट की जा रही हैं विकसित
ग्रीनबेल्ट का नाम लागत
नया पुल से यशोदानगर 3.27 करोड़ रुपये
भौती बाईपास से विजयनगर 2.0 करोड़ रुपये
सचान चौराहे से संकटमोचन मंदिर 40 लाख रुपये
शन्नेश्वर चौराहा ग्रीनबेल्ट 49 लाख रूपये
जलकल कार्यालय परिसर 3.0 करोड़ रुपये


इन पार्कों का कराया जा रहा है सुंदरीकरण
किदवईनगर वाई-वन ब्लाॅक स्थित महेश्वर पार्क, पशुपतिनगर वार्ड का राम कथा पार्क, चौक सर्राफा स्थित तिलक पार्क, परदेवनपुरवा स्थित सिद्धार्थनाथ पार्क, आवास-विकास में राम वाटिका के सामने स्थित पार्क, रंजीतनगर गुरुद्वारे के पास स्थित पार्क, रतनलालनगर स्थित गायत्री पार्क, हंसपुरम का एकता पार्क, जाजमऊ स्थित पहली पार्क, तीसरी पार्क, चौथी पार्क, बिनगवां तिकोना पार्क, बिनगवां बड़ा हनुमान पार्क, हंसपुरम में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पीछे स्थित पार्क, रामगोपाल चौराहा स्थित तिकोना पार्क, विश्वबैंक बर्रा स्थित गुुलाब गार्डन पार्क, विनायकपुर में बाला जी दरबार के पास स्थित पार्क, आवास-विकास-1 पार्क, इस्पातनगर स्थित एलपीएल ग्राउंड पार्क, खाड़ेपुर स्थित आंबेडकर पार्क, हंसपुरम का कमला ग्राउंड, गोविंदनगर स्थित गोविंद सिंह पार्क आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed