फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five deaths from Corona but no anesthesia specialist in Divine Hospital, Kovid status canceled

कोरोना से पांच मौत लेकिन डिवाइन अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं, कोविड स्टेटस रद्द

Fri, 18 Sep 2020 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Five deaths from Corona but no anesthesia specialist in Divine Hospital, Kovid status canceled
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कानपुर में कोरोना संक्रमित पांच रोगियों की मौत के बावजूद स्वरूपनगर स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में फुल टाइम एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं है। गुरुवार को स्थिति देखने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने देररात डिवाइन हॉस्पिटल का कोविड स्टेटस रद्द कर दिया।
विज्ञापन


डीएम आलोक तिवारी ने गुरुवार सुबह डिवाइन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्हें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं मिले। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि यहां फुल टाइम एनेस्थीसिस्ट नहीं है। इस पर अस्पताल पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसीएम-6 को निर्देश दिए कि जो कोरोना संक्रमित रोगी मर गए हैं, उनके परिजनों से बात करें।
विज्ञापन


अब एसीएम-6 अस्पताल में कोरोना से मरने वाले रोगियों के परिजनों से ब्यौरा लेंगे कि रोगी कब एडमिट हुआ? अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रोगी के संबंध में कब-कब जानकारी दी? इलाज में कोई दिक्कत तो नहीं हुई? मृत्यु की सूचना परिजनों को कब दी गई? कितनी बिलिंग की गई? आदि। मृतकों के परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed