यूपी के महोबा में गुरुवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे मे दंपती सहित पांच लोगों की मौत हो गई। उनमें से दो की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के जिला छपरा थाना रसूलपुर के निवासी दिवाकर भारती 32 वर्ष, पत्नी माया भारती, बच्चे विशाल उम्र 7 वर्ष, विराट उम्र 5 वर्ष, मामा प्रेम कुमार गिरि उम्र 48 वर्ष अंगलेश्वर गुजरात में प्राईवेट नौकरी करते थे, गांव छपरा बिहार शादी मे जा रहे थे।
4 of 4
हादसे में कार के उड़े परखच्चे
रस्ते मे थाना श्रीनगर के कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग मे स्थित गिलिन्दा मंदिर के पास सुबह करीब 7 बजे कन्टेनर ने उनकी कार मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससें माया और प्रेम गिरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि शेष घायलों ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। इस तरह कार सवार पांचो लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।