फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five cows died due to hunger and lack of treatment in Bilhaur's biggest cowshed

Kanpur: बिल्हाैर की सबसे बड़ी गोशाला में भूख-इलाज के अभाव में पांच गोवंशों ने तोड़ा दम

Sat, 09 Aug 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 09:59 PM IST
सार

गोशाला में भूख-इलाज के अभाव में पांच गोवंशों ने दम तोड़ दिया। लापरवाही पर सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया।

विज्ञापन
Five cows died due to hunger and lack of treatment in Bilhaur's biggest cowshed
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराजपुर ( बिल्हौर) ब्लॉक के कमालपुर खोदन गांव में स्थित गोशाला में गोवंशों की हालत बेहद दयनीय है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर चारे, पानी के अभाव और इलाज न मिलने के कारण पांच से अधिक गोवंशों ने दम तोड़ दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम भी माैके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन


गांव के ही राम किशोर, रंजीत, ओमप्रकाश, रामेंद्र, सोहन ने बताया कि गोशाला में रोजाना एक-दो गाेवंशों की मौत हो रही है। अभी तक कई मवेशी दम तोड़ चुके हैं। एक दर्जन से ज्यादा बीमार हैं। यहां पर पशु चिकित्सक की भी तैनाती नहीं है। मृत गोवंशों को चुपचाप दफना दिया जा रहा है। इनके अवशेष गोशाला में पड़े रहते हैं। कई पशु इलाज के अभाव में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। एक साथ पांच गोवंशों के मृत पड़े होने की सूचना मिलने पर पहुंचे शनिवार को गोशाला पहुंचे बजरंग दल व गोरक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया। गौ रक्षा प्रमुख दीपक ठाकुर, अर्पित दुबे ने इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी बात की।
विज्ञापन

Five cows died due to hunger and lack of treatment in Bilhaur's biggest cowshed
गोशाला गोवंशों ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
दीपक ठाकुर का कहना है कि शनिवार को वह यहां पहुंचे तो पांच मवेशियों की मौत की बात सामने आई। उनके कंकाल भी वहां पड़े नजर आए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि मामले की जानकारी पर खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह और पशु चिकित्साधिकारी अजय निरंजन ने गोशाला का निरीक्षण किया। यहां 361 गोवंश मिले। एक गोवंश की शनिवार सुबह मौत हुई है। परिसर में कीचड़ भरा हुआ है। साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती। अपर्याप्त प्रबंधन और लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी राकेश झा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

Five cows died due to hunger and lack of treatment in Bilhaur's biggest cowshed
गोशाला गोवंशों ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
करूंगा निरीक्षण, दोषी पर होगी कार्रवाई
इतने दिनों तक आखिर यहां पर गोवंशों की देखभाल में क्यों लापरवाही बरती गई। रविवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - ईश्वर देवनारायण चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed