{"_id":"5c89327ebdec221462307f8b","slug":"five-cow-died-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी के संरक्षण केंद्र में पांच गोवंश की मौत, ठेंगे पर सीएम याेगी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी के संरक्षण केंद्र में पांच गोवंश की मौत, ठेंगे पर सीएम याेगी का आदेश
Wed, 13 Mar 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी में गोवंश संरक्षण केंद्र में दो गायों सहित पांच गोवंश की बुधवार को मौत हो गई। नगर निगम प्रशासन गायों, बछड़े की मौत की वजह पॉलिथीन खाना बता रहा है। सांड़ों की मौत की वजह आपस में लड़ना बताई जा रही है।
बिना पोस्टमार्टम के गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया गया। यहां 718 गोवंश हैं केयरटेकर आकाश ने बताया कि रात में दो सांड़ आपस में लड़ गए थे। झगड़े में सांड़ों की सींग टूट गई थी। इससे उनका काफी खून बह गया था। इसी वजह से उनकी मौत हुई। केंद्र में ही अलग-अलग स्थानों पर दो गाय और एक बछड़े का शव पड़ा था।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह मौके पर पहुंचे। पता चला कि संरक्षण केंद्र में कर्मचारियों ने एक स्थान पर कूड़े का ढेर लगा दिया था। कूड़े में काफी मात्रा में पॉलिथीन नजर आ रही थी। इससे यह भी आशंका है कि गोवंश पॉलिथीन खाते होंगे। डॉक्टरों ने बिना पोस्टमार्टम के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया।