{"_id":"578bd93a4f1c1b9332c4bb8d","slug":"five-college-principal-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कालेजों के प्रिंसिपल बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कालेजों के प्रिंसिपल बदले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
डॉ. बेबी रानी अग्रवाल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद डीएवी ग्रुप ने उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से नियुक्ति पाने वाले प्रिंसिपलों को रविवार को हटा दिया है। सभी कॉलेजों में कार्यवाहक प्रिंसिपल को तैनाती दी गई है। डॉ. साधना सिंह को डीजी कालेज तो डॉ. बेबीरानी (बीआर) अग्रवाल महिला कालेज की प्रिंसिपल होंगी। इसकी पुष्टि डीएवी ग्रुप के मुखिया डॉ. नागेंद्र स्वरूप ने की है। वहीं जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल रहीं डॉ. बेबीरानी को कार्य मुक्त कर दिया गया। अब जुहारी में प्रिंसिपल का कार्यभार डॉ. निरंजना शुक्ला देखेंगी। वह मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष हैं।
वर्ष 2008 में नियुक्ति पाने वाले डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों की नियुक्ति पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस पर हाईकोर्ट और फिर सुप्रीमकोर्ट से बर्खास्तगी की मुहर लगने के बाद डीएवी, डीबीएस, डीजी कॉलेज की प्रिंसिपल को साढ़े तीन-तीन लाख और महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल को 1.84 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस दिया गया है। यह धनराशि कालेज के सैलरी एकाउंट में जमा की जाएगी। इससे पहले डीएवी ग्रुप ने इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की डॉ. साधना सिंह को डीजी कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया।
डॉ. साधना को तेज तर्रार शिक्षकों में गिना जाता है। अब तक प्रिंसिपल रहीं डॉ. मीता जमाल मूल पद (शिक्षक) पर डीडब्लूटीसी चुन्नीगंज में रिपोर्ट करेंगी। डीबीएस कॉलेज का कार्यवाहक प्रिंसिपल केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. सतीश चंद्र दीक्षित को बनाया गया है। अब तक प्रिंसिपल रहे डॉ. अशोक श्रीवास्तव मूल पद (शिक्षक) पर डीएवी कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल का काम कॉमर्स डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एलएन वर्मा को दिया गया है। उनका कार्यकाल फरवरी तक रहेगा। इसके बाद रिटायर हो जाएंगे। डीएवी में प्रिंसिपल रहीं डॉ. रेखा शर्मा अब मेरठ कॉलेज मेरठ में तैनाती लेंगी। डॉ. शर्मा प्रति नियुक्ति पर डीएवी जैसे बड़े कॉलेज की प्रिंसिपल बनी थीं। इंग्लिश डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. बेबीरानी अग्रवाल को महिला महाविद्यालय का कार्यवाहक प्रिंसिपल बनाया गया है। वह डॉ. इंदु यादव की जगह लेंगी। डॉ. बेबीरानी अग्रवाल भी उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से प्रिंसिपल बनी थीं। जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में तैनाती मिली थी लेकिन बर्खास्तगी हो गई। अब सीनियारिटी के हिसाब से डॉ. बेबीरानी अग्रवाल को महिला महाविद्यालय का प्रिंसिपल बनाया गया है। वह इसी कॉलेज में अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
इन पर भी जल्द आएगा फैसला
डीएवी ट्रेनिंग, डीडब्लूटीसी कानपुर और डीएसएन उन्नाव के प्रिंसिपलों को हटाने, नई तैनाती देने का काम डीएवी समूह से संबंधित मानवेंद्र स्वरूप करेंगे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश उन्हें मिल चुका है। मानवेंद्र ने जल्द ही व्यवस्था में फेरबदल का भरोसा दिलाया है। फैसले से प्रभावित अर्मापुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीएल श्रीवास्तव और डीडब्लूटीसी की डॉ. विजय लक्ष्मी यादव को भी जल्द ही डीएवी पीजी कॉलेज में रिपोर्ट करना है। इन शिक्षकों की प्रति नियुक्ति की तैनाती निरस्त हो चुकी है।