{"_id":"5ce0ea04bdec22077b4587e8","slug":"five-booths-to-be-selected-by-lucky-draw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रॉ से तय होंगे पांच बूथ, ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रॉ से तय होंगे पांच बूथ, ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलान
Sun, 19 May 2019 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : गूगल
मतगणना स्थल पर लकी ड्रॉ के माध्यम से तय होगा कि कौन से बूथ होंगे जहां ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथों की ईवीएम और वीवीपैट की पर्चियों का मिलान होगा। वह कौन से होंगे यह लकी ड्रॉ से पता चलेगा।
यह निर्णय कानपुर कलेक्ट्रेट भवन में शनिवार को हुई जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। इसमें डीएम ने कहा कि कोई भी मतगणना एजेंट मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। पानी की बोतल भी नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
यह निर्णय कानपुर कलेक्ट्रेट भवन में शनिवार को हुई जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। इसमें डीएम ने कहा कि कोई भी मतगणना एजेंट मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। पानी की बोतल भी नहीं ले जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ऐतराज जताया। कहा कि गर्मी के समय पानी की बोतल ले जाने पर रोक न लगाई जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने सहमति देते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती के समय बोतल मतगणना एजेंट अपने पास नहीं रख सकेंगे। इस पर राजनैतिक दलों ने सहमति जता दी। पोस्टल बैलेट और ई पोस्टल बैलेट की संख्या 5053 है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना एजेंट कैलकुलेटर सिर्फ एआरओ की टेबल तक ही ले जा सकेंगे। मतगणना एजेंट का प्रवेश सुबह छह बजे से आठ बजे तक मतगणना स्थल नौबस्ता गल्ला मंडी में होगा। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों की दो गाड़ियां ही जा सकेगी। एक गाड़ी से प्रत्याशी और दूसरी गाड़ी से मतगणना एजेंट के लिए भोजन और पानी जा सकेगा।