फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five bookies arrested, 10 thousand rupees recovered

Kanpur News: पांच सटोरियों को पकड़ा, 10 हजार रुपये बरामद

Tue, 29 Jul 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five bookies arrested, 10 thousand rupees recovered
बकेवर। पुलिस ने रविवार रात अभियान चलाकर पांच सटोरियों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने करीब 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि सूचना मिली आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के पूर्वी तिराहे व भरथना ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर कुछ लोग मोबाइल फोन नंबर लिख रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पुलिस की दो टीम बनाकर मौके पर भेजा। पूर्वी तिराहे के पास से चौकी इंचार्ज लखना हाकिम सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ दबिश देकर शेर खान व अमन निवासी आजाद नगर बकेवर को पकड़ा।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उनके पास से 4,910 रुपये सट्टे की लिखी पर्ची को कब्जे में लिया। इसी एसआई शोभित कुमार प्रजापति ने भरथना ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर्चियों पर नंबर लिख रहे दिनेश कुमार निवासी लोहियानगर, हफीज खान व आले हसन निवासी शास्त्रीनगर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों सटोरियों से 4,700 रुपये व सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियां मिलीं। पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों सटोरियों पर मामला दर्ज करने के बाद मुचलके पर सभी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed