{"_id":"5dc4609d8ebc3e5b0242492c","slug":"five-arrested-including-one-hundred-cases-of-liquor-from-haryana-kanpur-news-knp5244473135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की सौ पेटी देसी शराब समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की सौ पेटी देसी शराब समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहानगंज-छिबरामऊ मार्ग पर जरारी गांव के बाहर चेक पोस्ट पर पुलिस व स्वॉट टीम ने सौ पेटी देसी शराब समेत पांच लोगों को पकड़ा है। हरियाणा की यह शराब सेब के गत्तों में भरकर कार व लोडर से कायमगंज लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरोह के सरगना को पकड़ने में पुलिस की टीम नाकाम रही।
पुलिस लाइन के स्वॉट टीम के कार्यालय के बाहर एएसपी त्रिभुवन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा की शराब सेब की पेटियों में भरकर लाई जा रही है। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व जहानगंज एसओ पूनम जादौन ने जरारी चेक पोस्ट पर चेकिंग लगा दी। छिबरामऊ की ओर से आ रही कार व लोडर को रोककर तलाशी ली गई तोे सेब की पेटियों में हरियाणा राज्य की देसी शराब से भरे थे। टीम ने लोडर में सौ पेटी शराब सहित गौतमबुद्ध नगर के होशियारपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर 49 निवासी विकास सिंह, गौतमबुद्ध नगर के सरदारपुर सेक्टर 45 निवासी बबल सैनी, गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 93 निवासी रविंद्र और मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के इब्राहिमपुर निवासी इंद्रेश, मैनपुरी जिले के थाना कड़हल क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी कुंवरपाल को पकड़ लिया। गिरोह का सरगना धर्मेंद्र यादव निवासी रोहिला थाना मोहम्मदाबाद पुलिस की पकड़ में नहीं आया। टीम ने गिरोह के पास से एक लोडर, एक सेंट्रो कार, सात मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह काफी समय से सेब की पेटियों में हरियाणा की देसी शराब लाकर कायमगंज में सप्लाई कर रहे हैं। हरियाणा व नोएडा में गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं। वह पेटियां वहां से निकलवाने में पूरी मदद करते हैं। एएसपी ने बताया कि शराब के इस कारोबार से जुड़े कई अन्य नाम पता चले हैं। उनको भी पकड़ा जाएगा।
100 पेटी में 1.20 लाख का फायदा
स्वॉट टीम व जहानगंज थाना पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए बरामद शराब की कीमत में लोडर व सेंट्रो की कीमत जोड़कर 17 लाख रुपये बता दी। जबकि 100 पेटियों में 48 सौ पौवा देशी शराब के बरामद किए गए हैं। इनकी प्रदेश में कुल कीमत 3 लाख 20 हजार रुपये है। जबकि हरियाणा राज्य में शराब की कीमत महज 2 लाख रुपये है। पूछने पर स्वॉट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया की बरामद किए गए सभी सामान की कीमत को जोड़कर बताया गया है।