{"_id":"59e4fc534f1c1bd9798b6dca","slug":"five-and-half-crore-recovered-from-betel-trading-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सुपारी कारोबारी के ऑफिस से साढ़े पांच करोड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी कारोबारी के ऑफिस से साढ़े पांच करोड़ बरामद
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सुपारी कारोबारी के ऑफिस पर छापा मारकर साढ़े पांच करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस को पता चला था कि कारोबारी हवाला का भी काम करता है।
कानपुर के नयागंज में सोमवार रात पुलिस ने सुपारी कारोबारी विवेक अग्रवाल के ऑफिस पर छापा मारकर साढ़े पांच करोड़ रुपये बरामद किए। पुलिस को पता चला था कि कारोबारी हवाला का भी काम करता है। नेपाल-बांग्लादेश के जरिये पैसा दूसरे देशों को भेजा और मंगवाया जाता था। इसका पता चलने पर आयकर अफसरों की एक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। अगर आयकर अफसर तहरीर देंगे तो उनकी रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

सुपारी की आड़ में हवाला का काम करने की पुलिस को मिली थी जानकारी
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सुपारी कारोबारी का नयागंज में ऑफिस है। एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा को पता चला था कि कारोबारी सुपारी की आड़ में हवाला का काम करता है। उसके यहां से कुछ संदिग्ध लोग हवाला के जरिए नेपाल और बांग्लादेश पैसा भेजते व मंगवाते है। और जानकारी जुटाने के बाद एसपी साउथ ने सोमवार शाम करीब छह बजे फोर्स के साथ उसके ऑफिस में छापा मार दिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर ऑफिस को खंगाला तो एक कमरे से 4.33 करोड़ और दूसरे कमरे से 1.12 करोड़ रुपये बरामद हो गए। पुलिस पूछताछ में कारोबारी सिर्फ डेढ़ करोड़ का हिसाब दे पाए। शेष रकम के बारे में वह पुलिस को कुछ भी नहीं बता पाए। इस पर पुलिस ने आयकर अफसरों को बुला लिया। आयकर अफसर देर रात तक कारोबारी से पूछताछ करते रहे।
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को यहां से पैसा भेजे जाने की जानकारी हुई थी। इस पर छापा मारा गया। अगर जांच में यह सिद्ध होता है कि कारोबारी राष्ट्र विरोधी लोगों को पैसा भेजता था तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार वर्मा, एसपी साउथ