Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fitter dies after falling from pole in roadways workshop, commotion

Kanpur News: रोडवेज वर्कशॉप में पोल से गिरकर फिटर की मौत, हंगामा

Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fitter dies after falling from pole in roadways workshop, commotion
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रावतपुर रोडवेज वर्कशॉप में हाईटेंशन लाइन के पोल में करंट लगने से 18 फीट ऊंचे खंभे से गिरकर फिटर की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों की पुलिस और रोडवेज अधिकारी से जमकर नोकझोंक हुई। कर्नलगंज समेत पांच थानों का फोर्स और अतिरिक्त बल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन

नवाबगंज में चंपी गली निवासी रामजी सैनी (49) को मृतक आश्रित में पिता मुन्नालाल की जगह कई साल पहले नौकरी मिली थी। रामजी रावतपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में फिटर थे। परिवार में पत्नी बेबी, दो बेटियां दीक्षा और प्रीति हैं जो रोडवेज कॉलोनी में रहती हैं। भाई श्यामजी और गोपाल का आरोप है कि फिटर का काम बस की बॉडी बनाने का होता है। इसके बाद भी उन्हें रावतपुर रोडवेज काॅलोनी में शुक्रवार दोपहर 11 हजार लाइन पोल पर चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि लाइन भी चालू थी। इससे वह करंट लगते ही नीचे जा गिरे। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। परिजनों की ओर से सपा नेता सम्राट यादव, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा अनुभव तिवारी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। परिजनों की पुलिस और चीफ जनरल मैनेजर टेक्निकल रोडवेज गौरव पांडेय से नोकझोंक और झड़प हुई। पुलिस और खुफिया हंगामे का वीडियो बनाती रही। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने घरवालों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। रात करीब 9:30 बजे परिजन शव लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमारे पापा को छीन लिया
हंगामे के दौरान रामजी सैनी की बेटी दीक्षा पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। बिलखते हुए हाथ जोड़कर बोली हमारे पापा को छीन लिया। अब क्या हम लोगों को घर से बेघर कर दोगे। बोली मां हार्ट की मरीज है। दूसरी बहन प्रीति का पैर टूटा हुआ। घर में और कमाने वाला कोई नहीं है। मुआवजे के साथ नौकरी और काॅलोनी में ही रहने देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed