फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fitness of 80 players assessed at Green Park

Kanpur News: ग्रीनपार्क में आंकी गई 80 खिलाड़ियों की फिटनेस

Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fitness of 80 players assessed at Green Park
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बुधवार को 18 मंडलों से चयनित 80 खिलाड़ियों का फिटनेस और स्किल टेस्ट लिया गया।
विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट के बाद खिलाड़ियों ने नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौशल दिखाया। इस दौरान कैंप के मुख्य कोच मुरादाबाद के स्पोर्ट्स अफसर सुनील सिंह और उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल के प्रति उनकी प्रतिभा का बारीकी से मूल्यांकन किया। शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया। इसके बाद नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तकनीक को परखा गया। उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन का लगातार आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर प्रदेश के आवासीय क्रिकेट छात्रावास के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बताया कि 28 और 29 अप्रैल को फाइनल ट्रायल होंगे। इसमें अभ्यास मैच और टारगेट आधारित अभ्यास से खिलाड़ियों की वास्तविक क्षमता आंकी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed