सपा की सुपरवुमन डिंपल पहली बार अकेले आ रही हैं मैदान में...
कासिमपुर, पिहानी व शाहाबाद में करेंगी जनसभाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुलायम सिंह की बड़ी बहु डिंपल यादव सपा का ऐसा राजनीतिक चेहरा बनकर उभरी है कि उनकी डिमांड अब रैलियों में प्रचार के लिए की जाने लगी है। बहू भी बखूबी पार्टी प्रचाक की कमान संभालने को तैयार है। बता दें डिंपल अपने जीवन में एक प्रेमिका से लेकर अच्छी पत्नी, मां, आज्ञाकारी बहू और राजनीतिज्ञ के रोल में फिट बैठती हैं।
साए की तरह सीएम अखिलेश के साथ-साथ रहने वाली डिंपल इस बार अकेले मैदान में
अभी तक डिंपल जनसभाओं में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जनता से रूबरू हुई हैं। लेकिन अब सपा की ये सुपरवुमन अकेले ही क्षेत्र में प्रचार करने उतरेंगी। कहते हैं कि आर्मी कर्नल की यह बेटी पहले साए की तरह सीएम अखिलेश के साथ-साथ रहती थी। इस बार वजह चाहे जो भी रही हो यूपी चुनाव में डिंपल ने अकेले प्रचार की कमान संभाली है।
बीते छह वर्षों में यह पहला मौका
बीते छह वर्षों में यह पहला मौका होगा जब वह तीन विधानसभाओं में अकेले दौरा करेंगी। यूं तो कन्नौज संसदीय क्षेत्र पिछले छह वर्षो से उनका अपना निर्वाचन क्षेत्र रहा है लेकिन यहां आयोजित होने वाली जनसभाओं में वह अखिलेश यादव के साथ ही आती रही हैं।
बिना मुख्यमंत्री के किसी भी जनसभा को अब तक नहीं किया था संबोधित
हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान रोड शो में एक मौका आया था जब वह अकेले ही निकली थी। इसके अलावा वह कई निजी कार्यक्रमों के अलावा सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल हुई, लेकिन कभी भी बिना मुख्यमंत्री के किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं किया।
इन जगहों पर होगी डिंपल की सभा
सांसद डिंपल यादव तीन जगहों पर 10 फरवरी को सभाएं करेंगी। सोमवार को उनका कार्यक्रम तय होने के बाद सपा खेमे ने तो तैयारियां शुरू ही कर दी हैं। प्रशासनिक तौर पर भी व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि सांसद डिंपल यादव 10 फरवरी को कासिमपुर, पिहानी व शाहाबाद में सभाएं करेंगी।
इसके अलावा आठ फरवरी को सांसद डिंपल यादव की होने जा रही जनसभा स्थल में परिवर्तन किया गया है। तिर्वा के क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज त्रिलोकपुर में पर्याप्त स्थान न होने के कारण जनसभा सरदार पटेल इंटर कालेज कचाटीपुर परिसर में होगी। तिर्वा विधानसभा के सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल ने बताया कि जनसभा दोपहर बारह बजे से शुरू होगी। डिंपल के साथ जया बच्चन भी हेलीकाप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी।