{"_id":"6a4d613d6caa8dd352058568","slug":"first-the-sub-inspector-slapped-the-shopkeeper-now-a-complaint-has-been-filed-against-him-kanpur-news-c-362-1-ka11025-151281-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पहले दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ मारा अब उसी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पहले दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ मारा अब उसी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में अर्मापुर नहर पटरी पर सिंचाई विभाग के अतिक्रमण हटाने के दौरान दरोगा के थप्पड़ मारने के मामले में अब नया मोड़ आया है। नहर विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर थप्पड़ खाने वाले दुकानदार के खिलाफ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिंचाई विभाग की ओर से चार जुलाई को अर्मापुर नहर पुल से लेकर पनकी नहर पुल तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था। इसी दौरान नहर पटरी पर बिहारी बाबा भौरी (चोखा-बाटी) की दुकान चलाने वाले मुन्नन शर्मा ने विरोध किया था। इसपर पनकी थाने के एक दरोगा ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब सोमवार देर शाम निचली गंगा नहर कानपुर प्रखंड के सहायक अभियंता की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि मुन्नन ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। अधिकारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया और अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
--
एसीपी की जांच ही पूरी नहीं हुई
दरोगा के थप्पड़ मारने की जांच कर रहे एसीपी तीन दिन बाद भी यह पता नहीं लगा सके हैं कि दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ मारा था या नहीं। एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और एसडीओ के बयान शेष हैं। इसके बाद जांच पूरी हो सकेगी।