फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First Monday of Sawan: Crowd of devotees gathered in Anandeshwar, Siddhanath, Khereshwar

सावन का पहला सोमवार: आनंदेश्वर, सिद्धनाथ, खेरेश्वर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नहीं खुले मंदिर के पट, किया गंगा स्नान

Mon, 26 Jul 2021 09:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Jul 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan: Crowd of devotees gathered in Anandeshwar, Siddhanath, Khereshwar
बिल्हौर के खेरेश्वर गंगा तट पर स्नान को उमड़ा जन सैलाब - फोटो : amar ujala
सावन के पहले दिन शिवालय बम-बम भोले से गूंज उठे। परमट, वनखंडेश्वर, खेरेश्वर, जागेश्वर, पातालेश्वर समेत सभी शिवालयों में भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे। हालांकि सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे भक्तों को खिड़की से ही दर्शन कर लौटना पड़ा। वहीं सभी मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


मंदिर के अंदर भक्तों को ज्यादा देर तक ठहरने नहीं दिया गया। भीड़ न जुटे, इसलिए बैरिकेडिंग की मदद से लाइन लगाकर दर्शन करवाए गए। सावन के पहले दिन गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान न ही लोगों ने मास्क पहन रखा थ और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में सावन के पहले सोमवार को प्रमुख शिवालयों परमट स्थित आनंदेश्वर, जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ और शिवराजपुर के खेरेश्वर मंदिर के पट भक्तों के लिए नहीं खोले गए। सोमवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना मुश्किल हो गया। इसी अंदेशे के चलते मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के दर्शन करने पर रोक लगाई थी।

परमट और खेरेश्वर मंदिर केवल सोमवार को तो सिद्धनाथ मंदिर के पट पूरे सावन भर भक्तों के लिए बंद रहे। परमट मंदिर के अजय पुजारी ने बताया कि वैसे तो पूरे सावन भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन सावन के सोमवार को लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। ऐसे में प्रोटोकॉल का पालन कराना संभव नहीं है। इस वजह से मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे।


मंदिर के पुजारी भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करेंगे। इसी तरह सिद्धनाथ मंदिर के पुजारी मुन्नीलाल पांडेय ने बताया कि अर्द्ध काशी कहे जाने वाले इस मंदिर के पट पूरे सावन भर बंद रहेंगे। केवल खिड़की से ही दर्शन होंगे। इसकी सूचना भी चस्पा कर दी गई है।

यहां सावन के सोमवार को 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ संभाल पाना उनके बस की बात नहीं है। अपील की है कि लोग अपने मोहल्लों के मंदिर में ही पूजन करें। बाबा खेरेश्वर धाम शिवराजपुर के मीडिया प्रभारी ने भी सोमवार को पट बंद रखने की सूचना जारी की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed