{"_id":"6152eda18ebc3e03871817a5","slug":"first-metro-came-to-kanpur-three-coaches-reached-the-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर आई पहली मेट्रो, डिपो पहुंचे तीन कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर आई पहली मेट्रो, डिपो पहुंचे तीन कोच
Wed, 29 Sep 2021 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:43 PM IST
सार
बुधवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव कानपुर आकर फिनिशिंग का काम कराएंगे।
विज्ञापन
डिपो पहुंचे तीन कोच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर की पहली मेट्रो रेल के कोच मंगलवार सुबह शहर आ गए। मेट्रो कोच लेकर आ रहे तीनों ट्रेलर सोमवार रात को रायपुर (कानपुर देहात) पहुंच गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात दबाव होने के कारण भारी भरकम ट्रेलरों को वहीं खड़ा करा दिया गया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव कानपुर आकर फिनिशिंग का काम कराएंगे।
सांवली (गुजरात) के कारखाने से छह दिन पहले तीनों कोचों को अलग-अलग ट्रेलर से भेजा गया था। राजस्थान, आगरा होते हुए तीनों ट्रेलर सोमवार रात करीब आठ बजे कानपुर देहात पहुंच गए थे। इन्हें हाईवे के किनारे खड़ा किया गया था। इन ट्रेलरों के आगे-आगे आ रहे अधिकारियों ने पूरे रूट का जायजा लिया।