फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first marriage registration in kanpur

जिले का पहला ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन

Tue, 23 Feb 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
first marriage registration in kanpur
जिले में सोमवार को पहला ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन हुआ। इसकी फीस मात्र दो रुपये है। पहला ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन एयरफोर्स कर्मी और उनकी पत्नी ने कराया। अब मैनुअल रजिस्ट्रेशन खत्म कर दिया गया है। इससे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


शिवपुरी कानपुर निवासी प्रभात द्विवेदी और बकेवर फतेहपुर निवासी जानकी द्विवेदी की शादी चार फरवरी को हुई थी। सोमवार को इन लोगों ने ऑनलाइन मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। सब रजिस्ट्रार बीएस वर्मा ने दोनों को प्रमाणपत्र दिया। प्रभात द्विवेदी का कहना है कि वह एयरफोर्स में हैं।
विज्ञापन


एयरफोर्स में मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही पत्नी के साथ रहने की मंजूरी मिलती है। इसलिए उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। दंपति का रजिस्ट्रेशन कराने वाले अधिवक्ता आनंद उपाध्याय और सुमन तिवारी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी शादी पर कानूनी मुहर लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां और कैसे रजिस्ट्रेशन

जहां पर पति का निवास हो या जहां विवाह हुआ हो वहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जैसे अगर कोई व्यक्ति कानपुर देहात का रहने वाला है और उसने कानपुर शहर में शादी की है तो वह कानपुर शहर या कानपुर देहात दोनों में किसी भी जगह रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन के समय युवक की उम्र 21 और लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।


रजिस्ट्रेशन से कई टेंशन दूर

अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन कराइए और कई तरह के टेंशन भूल जाइए। उत्तर प्रदेश हिंदू विवाह रजिस्ट्रीकरण नियमावली 1973 के नियम दो के तहत शादी का रजिस्ट्रेशन होता है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे अनिवार्य कर चुका है। अब प्रदेश सरकार भी इसे अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। इसलिए अगर आपने अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed