{"_id":"582e97ee4f1c1b39298ff932","slug":"first-fir-report-on-whats-app-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का प्रयास बना मिसाल, ईमेल से दर्ज कराई बाइक चोरी की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का प्रयास बना मिसाल, ईमेल से दर्ज कराई बाइक चोरी की रिपोर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इतिहास में एक शिक्षक ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ईमेल का सहारा लिया है। बता दें युवक कल्याणपुर का रहने वाला है। ई मेल की मदद से युवक ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर ऑनलाइन रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
अंबेडकरपुरम निवासी अरूण कुमार जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं। 3 नवंबर की शाम घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई। अरूण के मुताबिक उन्होनें कल्याणपुर थाने में शिकायत की तो उन्हें इंदिरानगर चौकी जाने को कहा गया। बाद में थाना व चौकी पुलिस ने बस, रेलवे और साइकिल स्टैंड पर बाइक खोजने की नसीहत देकर फिर से टरका दिया।
कई बार चक्कर लगाने के बाद भी चौकी इंचार्ज से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्हें एक नंबर मिला। शिक्षक ने फोन किया तो कहा गया यूपी पुलिस की ईमेल आईडी पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिक्षक ने बाद में यूपी पुलिस की वेबसाइट से ईमेल निकालकर यूपी पुलिस को ईएफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
9 नवंबर को ईमेल के जरिए रिपोर्ट दर्ज हुई जो 16 नवंबर को कल्याणपुर थाने को ट्रांसफर हो गई। कल्याणपुर एसओ राजदेव प्रजापति ने बताया रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।