{"_id":"67b8d5856b659d04100f803b","slug":"first-delivery-through-operation-in-rasulabad-chc-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-123140-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रसूलाबाद सीएचसी में ऑपरेशन से कराया पहला प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रसूलाबाद सीएचसी में ऑपरेशन से कराया पहला प्रसव
Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सफल ऑपरेशन के बाद टीम के साथ मौजूद डॉ. शना खान।
- फोटो : स्रोत स्वास्थ्य कर्मी
रसूलाबाद। सीएचसी रसूलाबाद में शुक्रवार से सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। डॉक्टरों की टीम ने बहादुरपुर की एक गर्भवती का सफल ऑपरेशन किया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन न होने की वजह से गर्भवतियों की हालत बिगड़ने पर 50 किमी दूर कानपुर नगर या फिर मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया जाता था। इससे परेशानियों के साथ जोखिम उठाना पड़ता था। इधर दिसंबर माह में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ. शना खान की तैनाती की गई। इसके बाद से संस्थागत प्रसव के साथ सिजेरियन प्रसव कराने पर पहल कर तैयारी की गई। शुक्रवार को बहादुरपुर निवासी पूजा देवी (24) के प्रसव पीड़ा होने पर पति रिंकू गौतम उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।
यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद सामान्य प्रसव न होने की बात कह ऑपरेशन से प्रसव कराने की सलाह दी। रिंकू के सहमति देने के बाद डॉ. शना खान ने ओटी में तैयारी की। दोपहर में टीम के साथ सफल ऑपरेशन किया। चिकित्सा अधीक्षक पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि विभाग के कड़े प्रयासों के बाद यह सुविधा रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हो गई है। जिसमें पहला ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया गया। अस्पताल में सुविधा चालू होने सहूलियत होगी।