फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   first day of yogi sarkar

जानें, नई सरकार के पहले दिन कैसा रहा इन सरकारी अफसरों का रवैया

Tue, 21 Mar 2017 07:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Mar 2017 07:03 AM IST
विज्ञापन
first day of yogi sarkar
योगी सरकार के पहले दिन ये रही हालत
उत्तर प्रदेश में नई सरकार के पहले दिन सरकारी दफ्तरों में अफसरों और बाबुओं का रवैया अलग-अलग देखने को मिला। कई अफसर तो दफ्तर पहुंचने के समय से पहले ही पहुंच गए। 20-25 मिनट तक देर से आने वाले कलक्ट्रेट और विकास भवन के 81 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हालत यह रही कि हर कर्मचारी अपनी सीट पर बैठकर काम निपटाता दिखा। कानपुर के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी केपी सिंह अन्य अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में बैठक में व्यस्त हुए तो एडीएम एलए समीर वर्मा फरियादियों की सुनवाई करते रहे। बहुत दिनों बाद सोमवार को कलक्ट्रेट भरी-भरी दिख रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को कानपुर के जिलाधिकारी ठीक 9:50 बजे अपने दफ्तर पहुंच गए। एडीएम सिटी 9:30 और एडीएम एलए 9:55 बजे अपनी कुर्सी पर बैठ गए थे। एडीएम फाइनेंस संजय चौहान सरकारी काम से सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन उनका स्टाफ तय समय 10 बजे पहुंच गए थे। एसीएम 1 और एसीएम 4 सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट में पहुंच गए थे। सभी एसीएम नई बिल्डिंग में समय से पहुंचे। ठीक 10:15 बजे एडीएम सिटी ने हाजिरी रजिस्टर मंगाया। तब तक न आने वाले रिकार्ड रूम कीपर जय नारायण दीक्षित, न्यायिक सहायक प्रमोद कुमार, राजस्व सहायक अजीत कुमार, राजनैतिक पेंशन क्लर्क प्रमोद कुमार शुक्ला, लोकल बॉडी क्लर्क महेश त्रिपाठी, फार्म कीपर सुषमा पांडेय, उर्दू अनुवादक मुबारक हुसैन, एसीएम 4 के पेशकार अखिलेश द्विवेदी, नकल नवीस बबिता और सहायक स्वागती विजय गुप्ता के नाम के आगे क्रास लगा दिया। बाद में रजिस्टर में इन लोगों ने हस्ताक्षर करते समय आने का समय लिखा। यह सभी 10:20 से 10:25 बजे के बीच दफ्तर आ गए थे। देर से आने पर इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सीडीओ अरुण कुमार ने विकास भवन में दस बजे तक न आने वाले पंचायत अनुभाग के पांच, समाज कल्याण विभाग के आठ, उद्यान विभाग केआठ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 11, गन्ना अधिकारी दफ्तर केपांच, सहकारिता विभाग के पांच, कृषि विभाग के चार, अर्थ संख्या अधिकारी दफ्तर का एक, सहायक अभियंता लघु सिंचाई के छह, डीआरडीए के आठ, मनरेगा केचार, नेडा के दो, डीओ पीवीडी एक, डूडा दो, मत्स्य तीन और एकीकृत अनुभाग के एक कर्मचारी से देर से आने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed