{"_id":"7fd2dd6b7ca45f1e58b4a043d86c5082","slug":"first-day-den-warriors-den-tusker-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेन टस्कर, डेन वारियर्स ने जीत से किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेन टस्कर, डेन वारियर्स ने जीत से किया आगाज
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और डेन अंबे केबल नेटवर्क की ओर से आयोजित डेन प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी-20 प्रतियोगिता में डेन टस्कर और डेन वारियर्स ने जीत से आगाज किया। डेन टस्कर ने डेन रॉयल को पांच विकेट और डेन वारियर्स ने डेन सनराइजर्स को 8 विकेट से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम कौशलराज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहला मैच डेन टस्कर और डेन रॉयल के बीच खेला गया। डेन टस्कर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया। डेन रॉयल ने पूर्णेश तिवारी के नाट आउट 50 रन, पवन लाल 18 रन, विनोद यादव के 14 रन और अतिरिक्त 52 रन की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेन टस्कर ने ओपनर रितेश शर्मा नाट आउट 65 रन 9 चौके की मदद से पांच विकेट खोकर 18 ओवर में 147 रन बनाकर मैच जीत लिया। वसीम और नवीन ने 12-12 रन बनाए। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने उन्हें पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
दूसरा मैच डेन वारियर्स और डेन सनराइजर्स के बीच खेला गया। डेन सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते का फैसला किया। लेकिन डेन वारियर्स के संतोष कुमार 22 रन पर 3 विकेट और रोहित सिंह 12 रन पर दो विकेट की शानदार और कसी गेंदबाजी के आगे डेन सनराइजर्स 18.5 ओवर में 116 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के लिए विवेक शर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए।
जबकि दीप चंद्र दीक्षित ने 12 और शिवम सिंह ने 11 रन का योगदान दिया। जवाब में डेन वारियर्स ने वरुण मग्गू के धुआंधार 41 गेंद पर 64 रन, 8 चौके और दो छक्कों और रोहित सिंह के 35 रन के सहयोग से 13.5 ओवर में 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। वरुण मग्गू मैन आफ दि मैच चुने गए। इस दौरान डेन अंबे केबल नेटवर्क के संजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।