फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firozabad's Sushma was suffering from rare disease Acalia cardia

फिरोजाबाद की सुषमा दुर्लभ बीमारी एकैल्शिया कार्डिया से थीं पीड़ित, आयुर्विज्ञान विवि में हुआ ऑपरेशन

Tue, 16 Jul 2019 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
Firozabad's Sushma was suffering from rare disease Acalia cardia
सफल सर्जरी के बाद मरीज सुषमा के साथ सर्जन डॉ. विपिन गुप्ता, विभागाध्यक्ष सर्जरी डॉ. एसपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
इटावा के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के सर्जरी विभाग ने मंगलवार को दुर्लभ बीमारी एकैल्शिया कार्डिया की दूरबीन (लैपरोस्कोपिक) विधि से सफल सर्जरी की है। फिरोजाबाद की सुषमा देवी (35) एकैल्शिया कार्डिया से पीड़ित थीं। उन्हेें भोजन निगलने में दिक्कत तथा बार-बार उल्टी की समस्या थी। जांच में एकैल्शिया कार्डिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


डॉ. विपिन गुप्ता ने दूरबीन (लैपरोस्कोपिक) विधि से बीमारी की सफल सर्जरी की। डॉ. विपिन ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन की सुविधा अभी देश-प्रदेश के कुछ गिने चुने चिकित्सा संस्थानों में ही उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह ठीक है।  जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ. विपिन ने बताया कि एकैल्शिया कार्डिया एक जटिल तथा गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन


 

इसमें अन्न प्रणाली के निचले हिस्से में स्थायी रूप से सिकुड़न आ जाती है। इसके बाद आहार नलिका में खाना इकट्ठा होने लगता है। इससे भोजन निगलने में दिक्कत आती है। उल्टी होने लगती है, रात को कफ गिरता है ओर वजन कम होने लगता है। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एकैल्शिया कार्डिया किसी भी उम्र में तथा किसी भी व्यक्ति को हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर एक व्यक्ति भोजन को निगलता है तो भोजन नलिका के निचले हिस्से में पाया जाने वाला स्फिंगक्टर (मांसपेशी का छल्ला) खुलता है और खाने को पेट में जाने देता है। तंत्रिका कोशिकाएं स्फिंगक्टर की खुलने और बंद होने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती हैं। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एकैल्शिया कार्डिया लाखों में एक व्यक्ति को होता है।

यह एक दुर्लभ बीमारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सर्जरी विभाग नियमित रूप से सामान्य एवं जटिल आपरेशन कर रहा है। वर्तमान में सर्जरी विभाग में अत्याधुनिक तकनीक वाले माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed