फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Historysheeter opened fire on police, constable injured and referred to Kanpur, father-son injured in encounte

UP: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, सिपाही घायल...इलाज के दौरान मौत, मुठभेड़ में पिता-पुत्र जख्मी

Mon, 25 Dec 2023 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Dec 2023 07:51 PM IST
सार

Kannauj News: न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे छिबरामऊ कोतवाल जितेंद्र सिंह व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Historysheeter opened fire on police, constable injured and referred to Kanpur, father-son injured in encounte
घायल सिपाही का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधीरपुर नगरिया गांव में अपनी गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। उसके इस हमले में विशुनगढ़ थाने का सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व उसका पुत्र भी जख्मी हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पूर्व प्रधान पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस की टीम तैनात है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धरनीधीरपुर नगरिया निवासी अशोक उर्फ मुनुआ उर्फ मुन्ना पुत्र रामनरेश यादव के खिलाफ साल 2009 में छिबरामऊ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।

विज्ञापन

जमानत के बाद से आरोपी फरार था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे छिबरामऊ कोतवाल जितेंद्र सिंह व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

रुक-रुककर कई राउंड सीधे फायर झोंके
फायरिंग शुरू होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। गुरसहायगंज, सौरिख, तालग्राम, सकरावा थानों को पुलिस व दो पलाटून पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस को दहशत में रखने के लिए वारंटी ने रुक-रुककर कई राउंड सीधे फायर झोंके। फायरिंग में विशुनगढ़ थाने में तैनात सिपाही सचिन राठी को जांघ में गोली लग गई।

विज्ञापन

नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर
गोली जांच को चीरते हुए पार कर गई। सिपाही को पहले छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अंधेरा होने पर आरोपी अपनी पत्नी श्यामा देवी व बेटे अभय यादव उर्फ टिंकू के साथ फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीनों को दबोच लिया
घर से 20 मीटर दूरी पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में तीनों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ मुनुआ व उसके बेटे टिंकू के पैर में गोली लग गई। घायलावस्था में दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।

आस-पास के थानों से भी बुलाया गया फोर्स
सिपाही सचिन राठी के घायल होने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग से यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि आखिर घर से कितने लोग फायरिंग कर रहे हैं। ऐसे में विशुनगढ़ पुलिस की मदद के लिए छिबरामऊ, गुरसहायगंज, सौरिख, तालग्राम, सकरावा से भी पुलिस को बुला लिया गया। इसके अलावा जेसीबी को बुलाकर भी गांव के बाहर खड़ा करा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed