फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing for sand mining report filed against two including BJP leader son arrested with arms

चित्रकूट: बालू खनन को लेकर चलीं गोलियां, भाजपा नेता के बेटे सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तमंचा के साथ गिरफ्तार 

Mon, 17 Jan 2022 10:13 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 10:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा के बेटे शिवभोला मिश्रा व उसके एक सहयोगी इष्टदेव उर्फ पनसुक्खी को बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन
firing for sand mining report filed against two including BJP leader son arrested with arms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बियावल घाट पर बालू ढुलान को लेकर गोलियां चलीं। जिसमें खदान संचालक व उसके सहयोगी बाल-बाल बचे। गोलियां चलने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया। आरोपी भाजपा नेता के बेटे समेत दो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तमंचा समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मऊ के यमुना नदी किनारे बियावल घाट से कुछ ट्रैक्टरों से अवैध बालू ढुलान की सूचना पर पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा के बेटे शिवभोला मिश्रा व उसके एक सहयोगी इष्टदेव उर्फ पनसुक्खी को बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़ा था। इस मामले में जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने खनिज अधिनियम के तहत रवन्ना न होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इसी मसले पर आरोपीगण बालू खदान पहुंचे और बालू घाट संचालक सुनील पांडेय से तीखी बहस होने लगी। दोनों पक्ष के बीच मामला गर्माया और ताबड़तोड गोलियां चलने लगीं। गोलियों से घाट संचालक बाल-बाल बचे। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस टीम पूरी फोर्स के साथ पहुंची। आरोपियों की तलाश शुरू की है। घाट संचालक ने भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा के बेटे शिवभोला और उसके सहयोगी पनसुक्खी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि भाजपा नेता के पुत्र समेत दोनों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed