फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing between Property dealers, injured an innocent

प्रापर्टी डीलरों में गोली चली, बेकसूर को लगी

Thu, 10 Sep 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Firing between Property dealers, injured an innocent
चकेरी में बुधवार को कार ओवरटेक करने के विवाद में दो प्रापर्टी डीलरों के बीच हुई मारपीट और पथराव के बाद गोली चलने से मौके पर खड़ा एक बेकसूर शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके कंधे में जा धंसी। लीलामनी अस्पताल में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गदियाना निवासी नसीम और सनिगवां चिश्ती नगर निवासी जमील एक साथ प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। बुधवार दोपहर को नसीम कार से साइट पर जा रहे थे। अन्ना चौराहा पर कार को ओवरटेक करने में सनिगवां निवासी एक अन्य प्रापर्टी डीलर आनंद भदौरिया से पहले कहासुनी, गाली-गलौच फिर हाथापाई होने लगी। बीच बचाव के बाद दोनाें वहां से चले गए। आरोप है कि दोपहर में नसीम और जमील पक्ष के कुछ लोग आनंद भदौरिया के घर पहुंचे, लेकिन आनंद नहीं मिले।
विज्ञापन


इधर, आनंद और उनके दोस्तों को यह बात पता लगी तो वे जमील के दफ्तर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बाद तोड़फोड़, मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी। गोली भीड़ में खड़े असगर अली को लगी। चीख के साथ वह गिर पड़े। खून देख अफरा-तफरी मच गई। इलाकाई लोग उन्हें कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए। हालत खराब देख लीलामनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्रापर्टी डीलरों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा है। गोली किसने चलाई, यह पता नहीं चल सका। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर  फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। इधर, असगर अली के परिजन भी रात में तहरीर देने चकेरी थाने पहुंचे। उनका कहना है कि असगर अली का विवाद से कोई लेनादेना नहीं था। ऐसे में उनके इलाज का खर्च कौन उठाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed