{"_id":"581027fa4f1c1bcc75bc39ef","slug":"fireworks-pollution-watching-closely","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों के प्रदूषण पर होगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों के प्रदूषण पर होगी पैनी नजर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली में फोड़े जाने वाले पटाखों ने शहर की आबोहवा में कितना प्रदूषण फैलाया है इस पर प्रदूषण विभाग अपनी पैनी नजर रखेगा। इसके चलते दीपावली के दिन शहर व औद्योगिक क्षेत्रों में परिवेशीय वायु गुणता अनुश्रवण और परिवेशीय ध्वनि गुणता के स्तर को मापने के लिए यंत्र लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दीपावली के त्योहार पर ध्वनि और वायु गुणता की जांच होगी। यह जांच शहर के आवासीय क्षेत्र कृष्णा नगर और कामर्शियल क्षेत्र मोतीनगर निकट आईबीपी चौराहा पर मापक यंत्र लगाकर की जाएगी। इसमें बोर्ड की ओर से वैज्ञानिकों की टीम गठित होगी।
जो कि दीपावली की रात को पटाखों को होेने वाले ध्वनि व वायु प्रदूषण की माप करेंगे। वहीं टीम दीपावली से एक दिन पहले की भी ध्वनि व वायु प्रदूषण का माप करेगी। इस बारे में सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक पंकज यादव ने बताया दीवाली पर विभाग की ओर से पटाखों से होने वाले प्रदूषण की माप की जाएगी और इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।