फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fireworks house blown away by explosion, debris fell 300 meters away, relatives said cylinder kept in kitchen

Kannauj: विस्फोट से उड़ गया आतिशबाज का मकान, 300 मीटर दूर तक गिरा मलबा, परिजन बोले- किचन में रखा सिलेंडर फटा

Fri, 26 May 2023 05:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 May 2023 05:28 PM IST
सार

Kannauj News: शहर के जेरीकला मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच जोरदार धमाका हुआ। इससे मकान की छत उड़ गई और मलबा दूर-दूर तक गिरा। हादसे के दौरान घर के लोग मौके पर नहीं थे। उनका कहना है कि किचन में रखा सिलेंडर फटा है।

विज्ञापन
Fireworks house blown away by explosion, debris fell 300 meters away, relatives said cylinder kept in kitchen
आतिशबाज के मकान में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में जेरीकला मोहल्ले में एक आतिशबाज का मकान संदिग्ध हालत में हुए विस्फोट में उड़ गया। मकान की छत और टीन शेड 300 मीटर दूर तक जाकर गिरा। आसपास के आधा दर्जन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। पड़ोसी के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के दौरान परिवार के लोग घर के दूसरे हिस्से में थे। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आतिशबाज का परिवार इसे रसोई में रखे सिलेंड के फटने से हादसा बता र हा है। पुलिस इसे घर में रखे विस्फोटक सामग्री में आग लगने से हादसा मान रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली के तहत शहर के जेरकिला मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद अरशद आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े हैं। घर के अलग-अलग हिस्सों में उनके तीन भाई अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुआ था तेज विस्फोट
अरशद के मकान के हिस्से में आंगन के ऊपर टीन शेड रखकर उसे रसोई बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के लिए अरशद और उसके दूसरे भाई जुमा की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। घर में महिलाएं थीं। दोपहर में करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अचानक तेज विस्फोट हुआ।

एक-एक करके तीन से चार धमाके
एक के बाद एक करके तीन से चार बार तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। पहले तो कोई कुछ समझ नहीं सका। तब तक अरशद के मकान के ऊपरी कमरा मलबा में तब्दील हो गया। आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई।

दर्जनों मकानों में पड़ गई है दरारें
आस पड़ोस के करीब आधा दर्जन मकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं। ठीक पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मीकांत कुश्वाहा के मकान का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी पर पहले सदर कोतवाल अजय अवस्थी अपनी टीम के साथ पहुंचे।

तफ्तीश के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
सीओ सदर डॉ. प्रियंका बाजपेई भी दलबल के साथ पहुंचीं और जरूरी जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी हादसे वाले मकान में जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस विस्फोटक से धमाके की बात मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed