{"_id":"6ada5931f276bc85000e5524","slug":"menace-of-stray-dogs-89-people-attacked-in-10-days-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158150-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 दिनों में 89 लोगों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 दिनों में 89 लोगों पर हमला
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। गलियों में घूम रहे कुत्ते देखते ही लोगों पर हमला कर देते हैं। सीएचसी पर प्रतिदिन आठ से 10 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 10 दिनों में कुत्तों के हमले से 89 लोग घायल हो चुके हैं।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों में घूमने वाले कुत्ते अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों से लोग खौफजदा है। गुरुवार को मोहल्ला बिरतिया निवासी नीतेश पालतू कुत्ते को खाना खिला रहा था। तभी कुत्ते ने अचानक उसके हाथ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीएचसी प्रभारी डाॅ. राहुल मिश्रा ने बताया कि 12 से 22 अक्तूबर तक 89 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आए। उन्होंने बताया कि कुत्ते के काटने पर साफ पानी से उस स्थान को अच्छे से धो लें। 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन लगवाना सबसे प्रभावी होता है, देरी होने पर भी इंजेक्शन अवश्य लगवाना चाहिए। कभी-कभी लापरवाही भारी पड़ जाती है, इसकी पूरी डोज लेना आवश्यक है।